बोकारो: मस्जिद निर्माण व मोमिन कॉलेज के लिए जमीन आवंटन करेगा बीएसएल

बोकारो: बोकारो स्टील प्रबंधन सेक्टर 12 में मस्जिद निर्माण को लेकर जल्द ही दूसरी भूमि चिन्हित कर आवंटित करेगी. साथ ही मोमिन कॉलेज निर्माण को लेकर भी प्रबंधन भूमि चिन्हित कर आवंटित करेगी. इन दोनों कार्यों को प्राथमिकता के तहत बीएसएल प्रबंधन ने सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है. उक्त बातें झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने कहीं. वह रविवार को बोकारो परिसदन में आहूत संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे. झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जिले में अपने दो दिवसीय यात्रा के दौरान बोकारो पहुंचें थे. 

झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि इन दोनों बिंदुओं पर बीएसएल प्रबंधन से उनकी वार्ता हुई है. उन्होंने कहा कि सेक्टर 12 अंतर्गत मस्जिद निर्माण एवं मोमिन कॉलेज के लिए बीएसएल प्रबंधन ने पूर्व में भूमि आवंटित किया था. लेकिन, किसी कारण से निर्माण उस समय शुरू नहीं हुआ. बाद में आवंटित भूमि राष्ट्रीय राज मार्ग एवं अन्य सरकारी कार्यों में इस्तेमाल हो गया. स्थानीय लोगों ने पुनः अन्यत्र भूमि आवंटित करने की मांग रखी थी, जिस पर वार्ता किया गया, बीएसएल प्रबंधन ने सकारात्मक पहल की बात कही है. 

संवाददाताओं को संबोधित करते हुए आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि आयोग अल्पसंख्यकों की आबादी के अनुरूप उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलें इसे सुनिश्चित किया जा रहा है. आयोग ने अब तक सूबे के 20 जिलों में पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अल्पसंख्यकों को मिल रहें योजनाओं के लाभ की जानकारी ली है और संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया है. 

वहीं एक मरीज को असाध्य बीमारी के इलाज के लिए सरकारी सहायता मुहैया कराने को  सिविल सर्जन डॉ. ए.बी. प्रसाद को जरूरी दिशा-निर्देश दिया. मौके पर बीएसएल के सीजीएम टीएस कुंदन कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा पियूष, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी  साकेत कुमार पांडेय, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, खालिद खान, संतोष कुमार आदि उपस्थित थे.

लेखक के बारे में

By Manoj Garg

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More