बोकारो: पांच दिनों से लापता व्यक्ति का नदी में तैरता मिला शव

बोकारो: जिला अंतर्गत गोमिया प्रखंड के स्वांग उत्तरी पंचायत करमटिया के कोनार नदी में शुक्रवार को एक युवक का शव मिला है. मृतक की पहचान ससबेड़ा पूर्वी पंचायत के नावाडाडी निवासी देवेंद्र चौहान (35 वर्षीय) के रूप में की गई है. देवेंद्र चौहान पिछले सोमवार से लापता था. उनके परिवार के लोग उन्हें लगातार खोज रहे थे. आज जब कुछ ग्रामीण करमटिया में कोनार नदी के तट पर मछली पकड़ने गए, तो उन्होंने नदी में एक शव को तैरता देखा. उन्होंने तुरंत इस घटना की सूचना अन्य ग्रामीणों को दी. 

मृतक की पहचान के बाद ग्रामीणों ने उसके परिवार को सूचित किया. ससबेड़ा पूर्वी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पिंटू पासवान घटना स्थल पर पहुंचे और आईईएल थाना को इस घटना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वह अविवाहित है. वह सोमवार से ही लापता था, उसकी खोजबीन की जा रही थी, आज नदी के किनारे उसका शव मिला है. इस संबंध में आईईएल थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि शव की पहचान हो गयी है. परिवार के लोगों से इस संबंध में जानकारी लेकर मामले की जांच की जाएगी.

लेखक के बारे में

By Manoj Garg

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More