बोकारो: झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला पुनर्गठन सह सम्मेलन का आयोजन

बोकारो: जरीडीह प्रखंड के जैनामोड़ बाँधडीह मे झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ बोकारो द्वारा जिला पुनर्गठन सह सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सह गोमिया पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो थे. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया. सम्मेलन के दौरान संघ के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने कहा कि अपनी ज्वलंत समस्याओं को लेकर जब भी मिले है, लगभग सभी समस्याओं का उन्होंने पूरी गंभीरता के साथ शीघ्रता शीघ्र निस्तारण करने का कार्य किया.

मुख्य अतिथि अध्यक्ष, पिछड़ा आयोग सह पूर्व विधायक योगेंद्र महतो ने कहा कि संघ या संगठन तभी सार्थक साबित होता है, जब संबंधित लोग एकजुट और सशक्त रहें. झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ इसी सोच के साथ बेहतर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि शिक्षक सभ्य समाज के दर्पण हैं. जिनके मार्गदर्शन में बच्चे अपने बेहतर भविष्य के निर्माण करने की ओर अग्रसर रहते हैं.

लेखक के बारे में

By Manoj Garg

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More