बोकारो: राष्ट्रिय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

बोकारो: जिले के चिकित्सा पदाधिकारियों का दो दिवसीय कार्यशाला सिविल सर्जन के सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें राज्य प्रशिक्षक के रूप में राज्य समन्वयक रॉची डा. सिद्धार्थ विश्वाल उपस्थित हुए. कार्यशाला का शुभारंभ डा. सुधा सिंह, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी एंव जिला कुष्ठ परामर्शी मो. सज्जाद आलम के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया.

कार्यशाल में कुष्ठ रोग के उपचार एंव पूर्नानिर्माण सर्जरी एवं रोग से बचाव के लिए एकल डोच रिफाम्पसीन का उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया. कुष्ठ रोग से होने वाले दिव्यांगता के उपचार एवं घर-घर खोज अभियान जो 28 अगस्त से 13 सितम्बर तक पूरे जिले में संचालित होगा, जिसमें नये कुष्ठ रोगियों की खोज कर समय सीमा के अन्दर एमडीटी द्वारा त्वरित उपचार किया जायेगा ताकि जन सहयोग की शक्ति से कुष्ठ को हर एक बस्ती से मिटाया जा सके.

कार्याशाला में डा. सीता राम महतो, डा. बिपिन प्रसाद, डा. प्रीति सिंह, डा. संध्या कुमार, डा. आदिति सिंह, डा. प्रिति किस्कु, डा. श्वेता, डा. कुमारी निलम्, डा. स्मृति चौधरी, डा. रोमा गुप्ता, डा. मानस कुमार कपरदार, डा. बिना कुमारी, डा. मिनु कुमारी, डा. आकाश जैन एंव अन्य चिकित्सक ने भाग लिया एंव जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय के मणिशंकर कुमार, अजय कुमार आदि ने पूर्ण सहयोग दिया.

लेखक के बारे में

By Manoj Garg

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More