बोकारो: मादक पदार्थों के दुरूपयोग को समाप्त करने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाएं: निदेशक

बोकारो: परिसदन सभागार में समाज कल्याण विभाग के निदेशक शशि प्रकाश झा ने विभागीय पदाधिकारियों के साथ शनिवार को बैठक कर आवश्यक दिशा  निर्देश दिया। पूरे राज्य में आगामी 19 जून से 26 जून तक मादक पदार्थों के दुरूपयोग को समाप्त करने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाना है। इसी क्रम में जिले में भी जागरूकता अभियान का आयोजन किया जाएगा। 

बैठक के क्रम में समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्णिमा से जागरूकता अभियान की तैयारियों की जानकारी ली। कहा कि सभी संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर जागरूकता अभियान को सफल बनाना है। बैठक में समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक ने  क्रमवार समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा- निर्देश दिया।

लेखक के बारे में

By Manoj Garg

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More