बोकारो: DTO ने भारी वाहनों पर चलाया जाँच अभियान

बोकारो: उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना शेजवलकर ने जिले क़े बियाडा क्षेत्र में, बालीडीह टॉल प्लाजा एवं बेरमो फुसरो रोड में भारी वाहनों पर जाँच अभियान चलाया. जांच के क्रम में पाया कि अधिकतर वाहनों में बिना वैधमार्ग परमिट, ओवरलोड, ओवरसाइज, पॉल्युशन, फ़िटनेस एवं इंश्योरेंस पेपर फेल पाया गया. उक्त वाहनों से जुर्माना लिया गया.
3 लाख 50 हजार रुपये का वसूला गया जुर्माना
जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना शेजवलकर ने बताया कि जिले क़े बियाडा क्षेत्र में, बालीडीह टॉल प्लाजा एवं बेरमो फुसरो रोड में भारी वाहनो के जांच के क्रम में लगभग 60 से 70 वाहनों की जांच की गई. जिसमें 12 वाहनों से लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये फाइन लिया गया तथा उक्त सभी वाहनों को अंतिम वार्निंग दिया गया कि इसे जल्द से जल्द सुधार कर लें अन्यथा संबंधित वाहन मालिकों के विरुध नियमानुसार आर्थिक एवं दंडात्मक कार्यवाई की जाएगी.
