बोकारो: उपायुक्त ने की जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, दिये कई सख्त निर्देश

बोकारो: समाहरणालय कक्ष में बुधवार को उपायुक्त विजया जाधव ने जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की. बैठक में पुलिस अधीक्षक पूज्य प्रकाश, अपर नगर आयुक्त अनंत कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना शेजवलकर,  विधायक बोकारो चंदनकियारी, बेरमो के प्रतिनिधि समेत संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे.

उपायुक्त विजया जाधव ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की. जिला परिवहन पदाधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में दिए निर्देशों का अनुपालन किया गया है. जिले में ज्यादातर सड़क दर्घटनाएं राष्ट्रीय राज्य मार्ग 23 एवं 32 पर हो रही है. उन्होंने कहा कि वर्ष 21-22-23 के आधार पर जिले में नये 09 ब्लैक स्पॉट 43 मोड़, बाड़ी कॉपरेटिव मोड़, चरगी वैली, दांतू, आइटीआइ मोड़ से सीआरपीएफ कैंप मोड़, जोधाडीह मोड़ से सोलगाडीह तालाब तक, खुटरी, उतसारा एवं कांड्रा चिन्हित किया गया है. उपायुक्त ने इन ब्लैक स्पॉट की संयुक्त जांच करते हुए संबंधित एजेंसी को स्पीड ब्रेकर बनाने, साइनेज लगाने एवं ब्लिंकर लगाने का निर्देश दिया.

बोकारो उपायुक्त ने की जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, दिये कई सख्त निर्देश
उपायुक्त विजया जाधव अधिकारियों को निर्देश देती हुईं

 

गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों पर अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश

बैठक में उपायुक्त ने पिछले तीन माह में परिवहन एवं पुलिस विभाग द्वारा की गई कार्रवाई व ई-चालान के संबंध में समीक्षा की. उन्होंने टोटो चालकों के लाइसेंस की जांच करने का निर्देश दिया. परिवहन विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन नहीं करने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई का निर्देश दिया. जिला परिवहन पदाधिकारी को नियमित रूप से जांच अभियान चलाने व नियम के तहत कार्रवाई करने को कहा. उन्होंने निर्देश देते हुए कहा, थाना प्रभारी, नगर निगम एवं परिवहन विभाग संयुक्त रूप से पार्किंग स्थल चिन्हित करें. 

बच्चों को प्रतियोगिता के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का निर्देश 

उपायुक्त ने जिले के स्मार्ट क्लास वाले सरकारी विद्यालयों एवं निजी विद्यालयों में सप्ताह में एक दिन रोड सेफ्टी-डे घोषित कर सड़क सुरक्षा से संबंधित ऑडियो एवं विजुअल क्लिप संचालित कर बच्चों को प्रतियोगिता के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने को कहा. बैठक में उपायुक्त ने चास नगर निगम एवं बीएसएल प्रबंधन को शहरी क्षेत्रों के महत्वपूर्ण स्थानों पर हाई मास्क लाइट टावर का लगाने को लेकर कार्रवाई का निर्देश दिया. बैठक में बीएसएल प्रबंधन की ओर से कोई उपस्थित नहीं रहने को लेकर उपायुक्त ने नाराजगी जताते हुए डीटीओ को बीएसएल प्रबंधन को नोटिस देने का निर्देश दिया.  

बोकारो उपायुक्त ने की जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, दिये कई सख्त निर्देश
बैठक में मौजूद अधिकारी

 

सड़क दुर्घटना में घायलों की ब्लड एनालाइजर रिपोर्ट व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश

बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी ने वाहन जांच, उत्पाद विभाग एवं पुलिस विभाग (यातायात) द्वारा वाहन जांच से वसूले गए जुर्माना राशि की जानकारी समिति को दी. पुलिस विभाग द्वारा सड़क दुर्घटना में घायलों का ब्लड एनालाइजर रिपोर्ट प्राप्त होने में परेशानी की बात बतायी गई. स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसकी व्यवस्था नहीं कि जाती है, इस पर उपायुक्त ने, विभाग को इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

ये रहे उपस्थित 

मौके पर सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, उत्पाद सदर निरीक्षक संजीत देव, ट्रैफिक पुलिस निरीक्षक, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, ग्रामीण कार्य, राष्ट्रीय राज्यमार्ग, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य आदि उपस्थित थे. 

लेखक के बारे में

By Manoj Garg

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More