बोकारो: उत्पाद विभाग की छापेमारी में 42 लीटर शराब जब्त, एक गिरफ्तार

बोकारो: उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश एवं सहायक आयुक्त उत्पाद के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में जिला उत्पाद टीम ने दुग्धा थाना अंतर्गत एसआइटी कॉलोनी दुग्धा ग्राम में छापेमारी की. विधिवत तलाशी के क्रम में माइकल जॉन एंथोनी के घर से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद हुआ. इस मामले में मौके पर मौजूद माइकल जॉन एंथोनी को उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है. छापेमारी अभियान में विदेशी शराब 42 लीटर जब्त किया गया. छापेमारी टीम में निरीक्षक उत्पाद संजीत देव, अवर निरीक्षक सदर कृष्णा प्रजापति, अवर निरीक्षक उत्पाद तेनुघाट दीपिका कुमारी सहित प्रतिनियुक्त गृहरक्षक बल शामिल थे.
