बोकारो: करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

बोकारो: जिला के माराफारी थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के संबंध में बताया गया कि टुल्लू पंप से पानी भरने के दौरान पानी के पाइप में करंट आने से एक के बाद एक तीन लोगों की मौत हो गई.

महिला को पहले बिजली का झटका लगा जिसे बचाने उसकी बेटी गयी वह भी करंट की चपेट में आ गई. जिसे बचाने के प्रयास में भांजे की भी मौत हो गई. तीनों को स्थानीय लोगों द्वारा बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. इस हृदय विदारक घटना के बाद परिवार के अन्य लोगों में कोहराम मच गया.

लेखक के बारे में

By Manoj Garg

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More