बोकारो: बाइक सवार अपराधियों ने ज्ञान ज्वेलर्स में चलाई गोलियां, स्थानीय व्यापारियों में भय का माहौल

बोकारो: जिले में स्थित बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो में ज्ञान ज्वेलर्स, मेघदूत मार्केट में बाइक सवार अपराधियों ने बुधवार सुबह गोली चलाई है। जानकारी के मुताबिक़ अपराधियों ने एक राउंड गोली चलाई है, गोली ज्ञान ज्वेलर्स में लगी शीशा में लगी। दोनों बाइक सवार फायरिंग करते हुए फुसरो से बैंक मोड़ की तरफ भागते चले गए। बीते 17 मई को भी मोती अलंकार ज्वेलर्स फुसरो में अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग की थी जिसमें दुकान के अंदर बैठे दुकान के मालिक बाल बाल बच गए थे।
इस घटना को लेकर युवा व्यवसाय संघ फुसरो के द्वारा आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिया गया था एवं बाजार की सभी दुकानें बंद कर दी गई थी। घटनास्थल पर थाना की पुलिस पहुंची है 17 मई को हुई घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे बेरमो डीएसपी वशिष्ठ नारायण सिंह ने दुकानदारों को आस्वस्थ किया था की 48 घंटे के अंदर हमलोग अपराधियों तक पहुंच जाएंगे और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा इस बात की आश्वासन के बाद दुकानदारों ने सड़क जाम हटाया एवं पुनः अपने- अपने दुकान खोला गया। एक महीने के अंतराल में यह दूसरी बार अपराधियों द्वारा ज्वेलरी के दुकान पर फायरिंग कर अपनी धमक पहुचाने और डर पैदा करने का प्रयास किया है।
सूत्रों के अनुसार धनबाद के प्रिंस खान के गुर्गो द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया जा रहा है पुलिस द्वारा इस बात की पुष्टि की गई है। आज सुबह जैसे ही दुकान खोला गया अपराधियों द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है जिससे गुस्साए दुकानदार एकत्रित होकर सड़क को अवरुद्ध कर दिए हैं।
