बोकारो: प्रतिबंधित पशु की वध की तैयारी में जुटे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बोकारो: पुलिस को गुप्त सुचना प्राप्त हुई कि इस्लामपुर गांव में प्रतिबंधित गो-वंशीय पशु का मांस तैयार करने हेतू वध करने की तैयारी की जा रही है. उक्त सूचना पुलिस अधीक्षक को दी गई. जिसके पश्चात पुलिस अधीक्षक के द्वारा मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. गठित दल के द्वारा सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई करते हुए ग्राम इस्लामपुर अंतर्गत एकबाल अंसारी के खंडहरनुमा घर के पास से सफेद एवं काले रंग का एक गाय को वध होने से बचाया गया. इस मामले में 53 वर्षीय एक व्यक्ति सिराजुद्दीन अंसारी को बालीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत इस्लामपुर से गिरफ्तार किया गया.
सिराजुद्दीन अंसारी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. साथ ही वध कर मांस तैयार करने में प्रयुक्त होने वाले औजारो एवं अन्य सामानों को इनके निशानदेही पर बरामद किया गया. इस सबंध में बालीडीह थाना में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है एवं अन्य संलिप्त व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार अभियुक्त सिराजुद्यीन अंसारी के पास से पशु सहित पशु वध के कई औजार बरामद किये गए हैं.
