बोकारो: उपायुक्त के जनता दरबार में उमड़े फरियादी, दर्जनों मामले निष्पादित

बोकारो: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सोमवार को उपायुक्त विजया जाधव ने आयोजित जनता दरबार में आम जनता से जुड़ी समस्याओं पर क्रमवार सुनवाई की. आयोजित जनता दरबार में फरियादियों की भीड़ उमड़ी थी. इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 70 से ज्यादा लोगों की क्रमवार समस्याओं, शिकायतों पर सुनवाई किया गया. साथ ही संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को अग्रसारित करते हुए अविलंब जांच कर जल्द समाधान करने का निर्देश दिया.

इसके अलावा दर्जनों मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन उपायुक्त द्वारा किया गया.  
जनता दरबार में भूमि अतिक्रमण, भूमि पर कब्जा, आपूर्ति विभाग, अबुआ आवास, राजस्व संबंधित विवाद, श्रम विभाग आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए थे. मौके पर उप विकास आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद, मुख्यालय डीएसपी अनिमेश गुप्ता, जिला नजारत उप समाहर्ता वंदना शेजवलकर, चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार, प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग पियूष, चास अंचलाधिकारी दिवाकर दूबे, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार आदि उपस्थित थे.

लेखक के बारे में

By Manoj Garg

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More