बोकारो: बीएसएल 400 से अधिक मरीज़ों के बीच करेगा एंटी टीबी किट का निःशुल्क वितरण

बोकारो: जिला के परिक्षेत्रीय गांवों में टीबी से पीड़ित 400 से अधिक मरीज़ों के बीच बीएसएल अपने सीएसआर के तहत एंटी टीबी किट का नि:शुल्क वितरण करेगा. इस अभियान के लिए बीएसएल और पीरामल स्वास्थ्य के बीच इस्पात भवन में एक समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किया गया. 

इस्पात संजीवनी की गांवों में अहम है भूमिका 

समझौता ज्ञापन के तहत बीएसएल पीरामल स्वास्थ्य के माध्यम से चिन्हित परिक्षेत्रीय गांवों में 400 से अधिक टीबी मरीज़ों को अगले 6 माह के दौरान एंटी टीबी किट नि:शुल्क उपलब्ध कराएगी. उल्लेखनीय है कि बीएसएल के सीएसआर के तहत पीरामल स्वास्थ्य की टीम मोबाइल मेडिकल यूनिट इस्पात संजीवनी के जरिए परिक्षेत्रीय गांवों में स्वास्थ्य सेवायें मुहैया करती रही है. 

इस मौके पर उपस्थित अधिशासी निदेशक (एचआर) राजन प्रसाद ने कहा कि बीएसएल अपने सीएसआर के तहत स्वास्थ्य के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान करती रही है और इस नए पहल के भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. डॉ करूमामय ने हाई प्रोटीन युक्त एंटी टीबी किट को टीबी मरीज़ों के स्वास्थ्य लाभ के लिए अहम बताया. पीरामल स्वास्थ्य के प्रतिनिधियों ने भी इस मौके पर अपने विचार रखे और एंटी टीबी किट के विषय में जानकारी दी. उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के नेशनल ट्यूबरक्लोसिस एलिमिनेशन प्रोग्राम के तहत भी टीबी उन्मूलन पर विशेष बल दिया जा रहा  है.  

ये रहे उपस्थित 

समझौता ज्ञापन पर बीएसएल की ओर से एसीएमओ डॉ. आर के गौतम तथा पीरामल स्वास्थ्य की ओर से सीनियर प्रोग्राम डायरेक्टर नितिन पथनम रेब्बा ने हस्ताक्षर किया. इस मौके पर बीएसएल के अधिशासी निदेशक (एचआर) राजन प्रसाद, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीबी करुणामय, मुख्य महाप्रबंधक (एचआर) हरि मोहन झा, महाप्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन)  सीआरके सुधांशु, बीजीएच के वरीय चिकित्सक, वरीय प्रबंधक (सीएसआर)  नीरज त्रिपाठी, उप प्रबंधक (सीएसआर) अशोक कुमार इत्यादि उपस्थित थे. 

पीरामल स्वास्थ्य की ओर से सीनियर प्रोग्राम डायरेक्टर नितिन पथनम रेब्बा, मैनेजर (ऑपरेशन)  शैलेन्द्र सहाय इत्यादि उपस्थित रहे. इनके अलावा जिला टीबी अधिकारी डॉ जफरुल्लाह, डॉ एके झा,  हेमंत कुमार झा, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम ऑफिसर नितिन,  आर रंजन,  नितिन कुमार सिंह इत्यादि उपस्थित रहे.  

लेखक के बारे में

By Manoj Garg

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More