बोकारो में त्याग और बलिदान का महापर्व बकरीद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

बोकारो : बोकारो में सोमवार(17 जून, 2024) को त्याग और बलिदान का महापर्व बकरीद भारी उत्साह के साथ गले से गले मिलकर मनाया गया। निर्धारित समयानुसार बकरीद की नमाज अदा की गई और देश में अमन चैन और भाईचारे दुआएं मांगी गयी। नमाजियों ने एक दूसरे को गले लगा कर बकरीद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर जिला पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद दिख रही है। बकरीद की नमाज अदा करने पहुंचे समाजसेवी सह पूर्व पार्षद मोहम्मद रियाज खान, इलियास हुसैन व फैजान अख्तर,झामुमो नेता भोलू खान, कांग्रेसी नेता सलीम जावेद उर्फ मोती,यंग ब्लड केन्द्रीय के अघ्यक्ष जावेद खान बताया कि मुल्क की खुशहाली, तरक्की, शांति और भाईचारे के लिए दुआ मांगी गई है। बकरीद जिसे ईद-उल-अज़हा भी कहा जाता है। यह हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है।।इस अवसर पर राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम भाईयों से गले मिलकर बकरीद की बधाई दी।
