बोकारो: 29 वर्षीया युवती ने दामोदर नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटी पुलिस

बोकारो: जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 29 साल की एक युवती ने अपनी जान देने की नीयत से बोकारो से फुसरो आकर दामोदर नदी में छलांग लगा दी। घटना दोपहर एक बजे के आसपास की बताई जा रही है। शुरूआती जांच में युवती के पिता अजय कुमार वरणवाल ने बताया कि चास के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी स्थित आवास से सुबह 6 बजे उनकी बेटी श्वेता बिना कुछ बताये स्कूटी लेकर निकली थी। इसी समय परिवार के अन्य सदस्य सेक्टर 6 स्थित साई मंदिर पूजा करने के लिए निकल रहे थे। उन्होंने कहा कि तीन वर्ष पूर्व बड़ी बेटी की शादी दिल्ली मे की गई थी जबकि श्वेता छोटी बेटी है। इसके अलावा एक बेटा है, जिसका नाम मनीष कुमार वरणवाल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती ने बिना किसी हिचकिचाहट के नदी में छलांग लगाया। इससे पहले वह पुल पर आई और कुछ देर पुल के पास स्कूटी पर चुपचाप बैठी रही। आसपास मौजूद लोगों ने उसे देखा, लेकिन कुछ भी पूछताछ नहीं की। कुछ देर के बाद लड़की ने एकाएक नदी में छलांग लगा दिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को इसके बारे में सूचित किया। बाद में आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुँची और घटना के बारे में जानकारी लिया। कूदने से पहले युवती ने पुल पर ही चाबी लगे गाड़ी को खड़ी छोड़ दिया था। पिता की लिखित शिकायत पर बेरमो पुलिस मामले की जांच मे जुट गई। नदी में पानी का बहाव अधिक होने के कारण अभी तक युवती का कोई सुराग नहीं मिल सका है। 

लेखक के बारे में

By Manoj Garg

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More