बोकारो: उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का किया निष्पादन

बोकारो: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त विजया जाधव ने आम जनता से जुड़ी समस्याओं पर क्रमवार सुनवाई की. जनता दरबार में जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 30 से ज्यादा लोगों की क्रमवार समस्याओं व शिकायतों पर सुनवाई हुई. मौके पर ही संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को अग्रसारित करते हुए अविलंब जांच कर जल्द समाधान करने का निर्देश दिया गया.

कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन उपायुक्त द्वारा किया गया. जनता दरबार में भूमि अतिक्रमण, भूमि पर कब्जा, आपूर्ति विभाग, अबुआ आवास, राजस्व संबंधित विवाद, श्रम विभाग आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए थे. मौके पर उप विकास आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद, जिला नजारत उप समाहर्ता वंदना शेजवलकर, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

लेखक के बारे में

By Manoj Garg

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More