कैमूर में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

 

कैमूर (बिहार) : कैमूर जिले के हाटा वाटर प्लांट पर काम करने वाले एक युवक की फांसी लगाने से मौत हो गई। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा वार्ड छह निवासी अवनीश कुमार पुत्र डॉ. संतोष कुमार बिंद के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भभुआ सदर अस्पताल पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे मृतक के भाई मनीष कुमार ने बताया कि मेरा भाई हाटा वाटर प्लांट पर काम करता था। उसने कहा कि गुरुवार रात 11:30 बजे तक मैं भी वहां था, उसी दौरान अवनीश गाड़ी से आया और प्लांट के अंदर चला गया। इसके बाद वह घर आ गया।

मनीष ने बताया कि शुक्रवार सुबह प्लांट के संचालक बब्लू कश्यप ने सूचना दी कि आपके भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसके बाद वे लोग वहां पहुंचे, तो शव फंदे पर लटका था। संचालक ने रस्सी को कटवाकर शव को नीचे उतार दिया।

मनीष ने बताया कि उसके भाई के गले पर कटे का निशान है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया। उसने बताया कि अवनीश का शव जहां फंदे पर लटका था, वह स्थान बहुत ऊंचा था। वहां तक पहुंचना मुश्किल था। इसे देखकर लगता है कि उसकी हत्या की गई है।

मृतक के परिजनों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More