नीतीश ने किया लालू के बयान पर पलटवार, कहा- एनडीए में हैं और बिहार का विकास मिलकर करेंगे

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के ‘ दरवाजा खुला रहने ‘ के बयान पर जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हम एनडीए में हैं और हमलोग मिलकर बिहार का विकास करेंगे।

पटना में शनिवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए जब नीतीश से लालू यादव द्वारा महागठबंधन का दरवाजा खुले रखने से संबंधित बयान के विषय में पूछा गया, तब उन्होंने कहा कि जब हम विधानसभा से निकल रहे थे, तब लालू जी विधानसभा आ रहे थे। उस दौरान हमारी उनसे भेंट हुई और हमने उनका अभिवादन किया। हमारी जिससे भी मुलाकात होती है हम सबका स्वागत करते हैं, उनका अभिवादन करते हैं। ऐसे में जिनको जो कुछ बोलना है बोलते रहें, उससे मुझे कुछ लेना-देना नहीं है। हम फिर से एनडीए में हैं और यहां हमलोग मिलकर बिहार का विकास करेंगे।

उल्लेखनीय है राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार के फिर से साथ आने के संबंध में शुक्रवार को कहा था कि आयेंगे तो देखेंगे। जब उनसे पूछा गया था कि क्या नीतीश कुमार के लिए दरवाजा खुला है, तब उन्होंने कहा कि दरवाजा हमेशा खुला ही रहता है, दरवाजे में क्या है।

–आईएएनएस

एमएनपी/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More