खतियानियों का गेम ओवर! बिहार से लेकर दिल्ली तक के अभ्यर्थियों को सीएम हेमंत की सौगात

रांची: 1932 का खतियान और निजी क्षेत्र की कंपनियों पर स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के लिए कानून लेकर सामने आयी हेमंत सरकार नगर निकाय में सहायक नगर निवेशक, कनीय अभियंता, स्ट्रीट लाईट इंस्पेक्टर,पाइपलाइन इंस्पेक्टर, खान निरीक्षक, मोटरयान निरीक्षक समेत कुल 183 पदों के लिए नियुक्ति पत्र बांटते वक्त स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की अपनी प्राथमिकता से दूर जाती दिख रही है.

183 चयनित अभ्यर्थियों को सीएम हेमंत के हाथों नियुक्ति पत्र

खतियानियों का गेम ओवर! बिहार से लेकर दिल्ली तक के अभ्यर्थियों को सीएम हेमंत का सौगात
सीएम हेमंत के हाथों नियुक्ति पत्र का वितरण (फाइल फोटो)

 

दरअसल नगर विकास विभाग एवं आवास विभाग की ओर से 183 पदों पर नियुक्ति का विज्ञापन निकाला गया था, जिसकी परीक्षा झारखंड लोकसेवा आयोग के द्वारा आयोजित की गयी थी. कल सीएम हेमंत के हाथों इन चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी सौंप भी दिया गया, लेकिन विधान सभा चुनाव की दहलीज पर खड़ी झारखंड में इस नियुक्ति पत्र पर एक नयी विवाद की शुरुआत हो सकती है और उसका कारण है बड़ी संख्या में बाहरी उम्मीदवारों को इस परीक्षा में सफल होना. जिस तरीके से हेमंत सरकार के द्वारा 1932 का खतियान और स्थानीय नियोजन नीति को मुद्दा बनाया गया है, साथ ही इस आशय़ का बिल पारित कर राजभवन भेजा गया, झारखंड में संचालित निजी कंपनियों में स्थानीय युवाओं को रोजगार प्रदान करने का कानून बनाया गया, और अब सरकार खुद ही बाहरी आवेदकों को नियुक्ति पत्र का वितरण कर रही है. यह सरकार की साख और स्थानीय युवाओं को रोजगार प्रदान करने की  सीएम हेमंत की प्रतिबद्धता पर एक बड़ा सवाल हो सकता है. 

असम से लेकर हरियाणा के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र

इस मेधा सूची की शुरुआत ही गया की रहने वाली अन्वेषा अदिति से होती है, जो आगे कुछ इस प्रकार है. 2. वसुधा शर्मा नई दिल्ली 3. पल्लवी तिवारी, भोपाल, 5. राहुल गांगूली दुर्गापुर 6. अपूर्वा तोमर- मध्य प्रदेश, 7. राकेश कुमार सिवान, बिहार, 10. मीत फतेवार यूपी, 11 अनीता दे असम, 12.गरिमेल सिन्धूजा- तेलांगना 13. आत्रेय कर्महे मध्य प्रदेश, 15 शाल्वी शर्मा- सोनीपत हरियाणा, 17. प्रीति शुक्ला यूपी, 18 सोनम सिंह-पटना, 20. सागर सिन्हा पटना, 21. अजय पंथाल हरियाणा, 22. अंजूल भट्ट- दिल्ली, 23. कुमार प्रियम पटना. महज 28 की सूची में ही 17 बाहरी अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. जिसमें पटना, यूपी, मध्यप्रदेश, दिल्ली, बंगाल से लेकर असम तक के चयनित अभ्यर्थी है.

हाथी के दांत खाने के कुछ और दिखाने के कुछ और- बाबूलाल 

 अब इस मामले में भाजपा भी मोर्चे खोल चुकी है, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर हमले की शुरुआत करते हुए लिखा है कि “हाथी के दांत दिखाने के कुछ और, खाने के कुछ और… इस सूची को देखकर तो ऐसा ही लगता है कि हेमंत सोरेन जी के कथनी और करनी मे कोई तालमेल नहीं है। हेमंत के द्वारा स्थानीयता का नारा सिर्फ झारखंड के बेरोजगार युवाओं को भ्रमित कर वोट लूटने के इरादे से दिया गया है। मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी ने कल नगर विकास विभाग में सहायक नगर निवेशक पद पर चयनित 28 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपी है… इन 28 चयनित अभ्यर्थियों में 17 बाहरी हैं। हेमंत जी, जरा झारखंड के युवाओं को बताने का कष्ट करें कि : – किस नियोजन नीति के तहत 60% से अधिक पदों पर बाहरी लोगों की नियुक्ति की गई है? – इस परीक्षा में झारखंड के छात्रों को कितना आरक्षण दिया गया? – क्या दिल्ली-मुंबई के ठेकेदारों की तरह अब झारखंडी युवाओं के नौकरियों पर भी बाहरी लोगों का ही क़ब्ज़ा होगा? – झारखंड के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी है क्या, जो अधिकाधिक संख्या बाहरी लोगों को नियुक्त किया गया? हेमंत सोरेन पिछले चुनाव के समय सरकारी नौकरियों में झारखंड के युवाओं को 100% आरक्षण देने की बात करते थे, लेकिन उन्होंने एक बार फिर से झारखंड के युवा साथियों की पीठ में खंजर घोंपने का काम किया है। इस बार झारखंड के आदिवासी और बेरोजगार युवा हेमंत के झांसे में आने वाले नहीं हैं। बेरोजगार युवा सब कुछ देख रहे हैं”



लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More