Big Breaking: मंत्री आलमगीर आलम ने सौंपा इस्तीफा, मंत्रिमंडल विस्तार में कल्पना सोरेन के साथ विधायक इरफान की इंट्री की चर्चा तेज

रांची: ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर कमीशन घोटाले में संलिप्ता के आरोपों का सामना कर रहे होटवार जेल में बंद मंत्री आलमगीर आलम ने आखिरकार अपना इस्तीफा सौंप दिया, खबर लिखे जाने तक राज्यपाल ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है, और किसी भी वक्त नोटिफिकेशन जारी हो सकता है. आलमगीर आलम ने मंत्री पद के साथ ही कांग्रेस विधायक दल के नेता से भी अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेज दिया है.
पीएस संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के पास मिले थें 35 करोड़ का कैश
ध्यान रहे आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के पास के ईडी ने 35 करोड़ कैश बरामद किया था, दावा किया जाता है कि यह पैसा ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर कमीशन का था,जो मंत्री आलमगीर आलम का ही था. जिसके बाद आलमगीर आलम को 15 मई की शाम को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था, फिलहाल वह होटवार जेल में बंद है. जिसके कारण उनसे संबंधित सारे विभाग में गतिविधियां बंद थी, फाइलों का अंबार लगा हुआ था, जिसका असर सरकार के कामकाज पर देखने को मिल रहा था, पिछले कई दिनों से इस्तीफे की चर्चा तेज थी, लेकिन आज आखिरकार अपना इस्तीफा सीएम चंपाई को भेज दिया. इसके साथ ही सियासी गलियारों में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा जोर पकड़ रही है, आलमगीर के इस्तीफे के बाद चंपाई सरकार में कुल 10 मंत्री बचे हैं, संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार इसकी संख्या 12 हो सकती है, दावा किया जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में गांडेय उपचुनाव से जीत हासिल करने वाली कल्पना सोरेन और जामताड़ा विधायक इऱफान अंसारी को मंत्री बनाया जा सकता है.
