Big Beaking: झारखंड के 13वें सीएम के रुप में हेमंत सोरेन का शपथ ग्रहण संपन्न

रांची: राज्यभवन स्थित बिरसा मंडप में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री के रुप में पद और गोपनीयता का शपथ दिलवाया और इसके साथ ही शिबू सोरेन और अर्जुन मुंडा के साथ ही हेमंत सोरेन तीसरी बार सीएम पद की शपथ लेने वाले वाले झारखंड के तीसरे मुख्यमंत्री बन गयें. बता दें कि आज ही हेमंत सोरेन को शपथ ग्रहण का न्योता मिला था. जिसके बाद सात जुलाई को शपथ ग्रहण की बात कही जा रही थी. खुद झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भी यही दावा किया था, लेकिन बाद में इंडिया गठबंधन की ओर से आज भी शपथ ग्रहण करवाने का फैसला हुआ, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना राजभवन को भेजी गयी, जहां से अनुमति प्राप्त होने के बाद शपथ ग्रहण की तैयारी शुरु हुई और ठीक शाम बजे शपथ ग्रहण की औपचारिकता पूरी ली गयी.
शपथ ग्रहण के पहले झारखंड की जनता के नाम संदेश
शपथ ग्रहण के पहले राज्यपाल भवन से ही झारखंड की जनता को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि इसी स्थान से 31 जनवरी की रात को गिरफ्तार किया था. एक झूठे मुकदमें की आड़ में जेल भेजा गया था, लेकिन भगवान के घर में देर भले ही होता है,अंधेर नहीं होता. कोर्ट के आदेश से आप सबों के बीच में हैं. सारे आरोप तथ्यहीन साबित हो चुके हैं, एक बार फिर से हम शपथ लेने जा रहे हैं, पहले की तरह इस बार भी हमारी सरकार आदिवासी-मूलवासियों की सरकार होगी, जिस तरीके से झारखंड की जनता ने लोकसभा चुनाव में हमारा साथ दिया, इस बात का पूरा विश्वास है कि वही प्यार और स्नेह आने वाले दिनों में भी बना रहेगा. जो भी काम अधूरे रह गयें है, तेज गति से पूरा किया जायेगा.
Ranchi: JMM executive President Hemant Soren takes oath as the Chief Minister of Jharkhand, at Raj Bhavan
(Video Courtesy – JharGov TV) pic.twitter.com/0H0HyO02lH
— IANS (@ians_india) July 4, 2024
सभी मंत्रियों को रिपीट करने की संभावना
मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्रियों के बारे में सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि यह किसी भी सीएम का विशेषाधिकार होता है, कौन मंत्रिमंडल का हिस्सा होगा, यह फैसला खुद सीएम हेमंत करेंगे. वैसे सियासी गलियारों में इस बात की भी चर्चा तेज है कि सभी पुराने चेहरों को मंत्रिमंडल में स्थान मिलेगा, नये चेहरे में इरफान अंसारी और बैधनाथ राम की एंट्री हो सकती है. दरअसल इरफान अंसारी को आलमगीर आलम के इस्तीफे से खाली हुए स्थान पर मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है, जबकि बैधनाथ राम को 11वें मंत्री के रुप में शामिल किया जा सकता है.
नये चेहरे के रुप में इरफान अंसारी और बैधनाथ राम को शामिल होने की संभावना
यहां बता दें कि चंपाई मंत्रिमंडल और इसके पहले हेमंत मंत्रिमंडल में कोई भी दलित चेहरा नहीं था, जिस सत्यानंद भोक्ता को दलित चेहरे के रुप में जगह मिली हुई थी, उनकी जाति भोक्ता को केन्द्र सरकार ने अनुसूचित जनजाति में शामिल कर दिया है, इस हालत में बैधनाथ को मंत्रिमंडल में शामिल कर दलितों को एक संदेश दिया जा सकता है. बैधनाथ राम को चंपाई सरकार में भी मंत्री बनाने की खबर थी, लेकिन एन वक्त पर कांग्रेस विधायकों में उपजे अंसतोष के कारण मंत्रिमंडल विस्तार से उनका नाम वापस ले लिया गया था, जिसके कारण बैधनाथ राम के बारे में नाराजगी की खबर भी आते रहती है, वैसे भी बैधनाथ दूसरे कई मंत्रियों की तुलना में वरिष्ठ है, वह 2005 में भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं.
