बंगाल की खाड़ी में चक्रवात, कई जगहों पर वज्रपात का अलर्ट जारी

आज का मौसम: मौसम विभाग ने आज फिर झारखंड में कई जगहों पर भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में मानसून की द्रोणिका राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए रांची से गुजर रही है।

रांची समेत कई जिलों में अच्छी बारिश
मौसम वैज्ञानिक ने यह भी कहा है कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसका असर झारखंड में दिख रहा है। राजधानी समेत कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है। इसका असर अगले दो-तीन दिनों तक रहने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान लगाया है कि सोमवार (15 जुलाई) को भी राजधानी समेत कई जगहों पर भारी बारिश और वज्रपात हो सकता है।

मौसम विभाग ने जारी किया बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से रांची समेत कई जगहों पर बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि इसके बाद मानसून की गति थोड़ी धीमी हो सकती है। इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

संथाल परगना के साहिबगंज में सबसे ज्यादा बारिश हुई
पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश साहिबगंज में हुई। साहिबगंज के बोरियो प्रखंड में करीब 95 मिमी बारिश हुई। वहीं, हजारीबाग में 86 मिमी, लातेहार में 71 मिमी, बालूमाथ में 70 मिमी और रांची में करीब 20 मिमी बारिश हुई। रविवार दोपहर राजधानी के कई इलाकों में दो घंटे से ज्यादा समय तक भारी बारिश हुई।

 

 

लेखक के बारे में

By Nivedita Jha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More