टाइगर ऑफ कोल्हान, चंपाई सोरेन को चूहा बताकर बाबूलाल मरांडी ने बिगाड़ा भाजपा का खेल!

रांची: विधान सभा चुनाव की सरगर्मी जैसे-जैसे तेज हो रही है. सियासत के कई रंग सामने आते दिख रहे हैं. जहां जगन्नाथपुर विधान सभा से कांग्रेसी विधायक सोनाराम सिंकु के द्वारा ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव के. निवासन को लिखे पत्र को कांग्रेस की आंतरिक राजनीति से जोड़ कर देखा जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि सड़कों की मरम्मती तो एक बहाना है, असली निशाने पर पूर्व मंत्री आलमगीर के खासमखास रहे रंजीत रंजन हैं. इस पत्र को आने वाले दिनों में जगन्नाथपुर विधान सभा की राजनीति में बदलाव का संकेत भी माना जा रहा है. भले ही सोना राम सिंकु कांग्रेस के विधायक हों, लेकिन जीत मधु कोड़ा के आशीर्वाद से मिली है. जगन्नाथपुर विधान सभा को मधु कोड़ा का गढ़ माना जाता है. यदि सोना राम सिंकु को फिर से विधान सभा पहुंचना है तो मधु कोड़ा की कृपा जरुरत होगी और मधु कोड़ा दंपति आज भाजपा के साथ खड़ी है. इसी परिप्रेक्ष्य में चिट्ठी के मजमून को समझने की कोशिश की जा रही है.  

हिमंता के फंदे से अपनी गर्दन बचा ले गयें बाबूलाल
 
वहीं जिस तरीके से ऑपेरशन चंपाई के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल ने कोल्हान टाईगर को चूहा बताया. उसको भी भाजपा की आंतरिक सियासत का हिस्सा बताया जा रहा है. भाजपा पर नजर रखने वाले जानकारों का दावा है कि कोल्हान टाईगर को चूहा बता कर बाबूलाल मरांडी ने एक बड़ा दांव खेला है. जैसे ही बाबूलाल को इस बात की भनक मिली की सीएम की कुर्सी से हटाये गये चंपाई सोरेन पर हिमंता विस्व सरमा डोरे डाल रहे हैं.
अभी चंद दिन पहले ही हिमंता आदिवासी नेताओं के घर-घर दस्तक देकर आदिवासी समाज के बीच बाबूलाल के चेहरे की विश्वसनीयता का जमीनी आकलन कर वापस लौटे थें. जो दर्द और पीड़ा सार्वजनिक सभाओं में सामने नहीं आती, जिस सच्चाई बड़ी बैठकों में खुलासा नहीं हो पाता, उस दर्द और जमीनी सच्चाई को  घर के अंदर बैठकर टटोला गया था और अब कोल्हान टाईगर के गम में भाजपा का सियासी बिसात बिछाने की तैयारी थी. इस तैयारी में बाबूलाल को अपनी कुर्सी और सपना दोनों टूटता नजर आया. आदिवासी बहुल सीटों से सफाये के बाद पार्टी के अंदर पहले से ही चेहरे को लेकर सवाल था. आदिवासी समाज के बीच बाबूलाल के चेहरे की विश्सनीयता को बेहद कमजोर बताया जा रहा था. अर्जून मुंडा और आशा लकड़ा के कारण धकधकी बढ़ी हुई थी, और अब टाइगर और कोल्हान के रुप में एक नई चुनौती सामने आती दिखी. यदि कोल्हान ऑफ टाइगर की एंट्री हुई तो फिर उस सपने का क्या होगा, जिस आशा के साथ कुतुबमीनार से कूदने के उद्धोष के बावजूद 14 वर्षों का वनवास खत्म करते हुए भाजपा में वापसी हुई थी? और एक ही झटके में बाबूलाल ने टाइगर ऑफ कोल्हान को चूहा बता कर हिमंता विस्व सरमा के अरमानों पर पानी फेर दिया.

मधु कोड़ा के बाद कोल्हान में एक और सियासी प्रयोग की तैयारी में थी भाजपा
 
दरअसल गीता कोड़ा को अपने साथ खड़ा करने पर मिली नाकामयाबी के बाद भाजपा के रणनीतिकार कोल्हान में एक और प्रयोग की तैयारी थे. आदिवासी बहुल सीटों से सफाये के गम में डूबी भाजपा को चंपाई में उम्मीद की चिंगारी नजर आयी थी, गीता कोड़ा के बाद एक और उम्मीद भरा चेहरा नजर आया था. इस बात की उम्मीद जगी थी कि यदि चंपाई सोरेन के जख्मों को कुरेदा जाय, तो कोल्हान की बंजर (भाजपा के लिए) जमीन पर कमल खिलाने की कोशिश कामयाब हो सकती है. लेकिन बाबूलाल को इस प्रयोग में अपनी ही कुर्सी हिलती नजर आने लगी. सीता-गीता का प्रयोग तो ठीक है, लेकिन यहां तो एक पूर्व सीएम के दर्द को सहलाने की कोशिश की जा रही थी, यदि ऑपरेशन अपने मुकाम पर पहुंचा तो फिर बाबूलाल की सियासत का क्या होगा?
यदि भाजपा को जीत मिली भी तो एक मजबूत सीएम चेहरा सामने होगा, भला बाबूलाल जैसा सियासत का धुरंधर इस ऑपरेशन को सफल कैसे होने देता? और  टाइगर ऑफ कोल्हान को चूहा बताकर हिमंता के अरमानों पर पानी फेर दिया.

भाजपा के अंदर रहकर भाजपा का सफाई अभियान

एक तरफ हिमंता को यह संदेश देने की कोशिश की गयी है, जिसे आप टाइगर समझ रहे हैं, दरअसल वह चूहा है, भाजपा के किसी काम का नहीं है, असली टाइगर बाबूलाल को आपके साथ खड़ा है, वहीं दूसरी तरफ चंपाई को यह संकेत देने की कोशिश हुई कि भाजपा में आपकी हैसियत एक चूहे से ज्यादा नहीं रहने वाली. यह झामुमो नहीं है कि सिर पर सीएम का ताज रख दे, यह ख्वाब तो अर्जुन मुंडा ने भी पाला था, लेकिन सत्ता मिलते ही एक गैर आदिवासी रघुवर दास की ताजपोशी कर दी गयी, और अर्जुन मुंडा देखते रह गयें, आप जहां है बेहतर है. भाजपा को अंदर रहकर इस सफाई अभियान का जिम्मा मेरे ही कंधों पर छोड़ दीजिये.

 

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More