अयोध्या दुष्कर्म पीड़िता का कराया गया गर्भपात, डीएनए टेस्ट के लिए लिया भ्रूण का सैंपल

लखनऊ: यूपी के अयोध्या में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का लखनऊ के केजीएमयू में गर्भपात कराया गया। इस दौरान डॉक्टरों ने डीएनए जांच के लिए भ्रूण का सैंपल भी लिया है।

सूत्रों के मुताबिक, रेप पीड़िता का मंगलवार को केजीएमयू में अबॉर्शन (गर्भपात) में कराया गया। गर्भपात के बाद पीड़िता की हालत सामान्य बताई जा रही है और उसे जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

दरअसल, अयोध्या में रेप पीड़िता की तबीयत खराब होने पर उसे अयोध्या जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया था। पीड़िता को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में सोमवार को लखनऊ के क्वीन मैरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ज्ञात हो कि बीते दिनों अयोध्या में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। आरोप है कि सपा नेता मोईद खान ने नाबालिग को नौकरी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

शिकायत में कहा गया था कि आरोपी उसके साथ दो महीने तक रेप करता रहा और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मामले का खुलासा तब हुआ, जब नाबालिग के पेट में दर्द हुआ। परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए, जहां मेडिकल जांच के बाद पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद उसने परिजनों को पूरी कहानी बताई।

वहीं, इस मामले में आरोपी मोईद खान की बेकरी पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया था। साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने आरोपी की बेकरी पर छापा मारकर सारा सामान जब्त कर लिया और उसकी बेकरी को सील कर दिया।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More