विधानसभा मानसून सत्र: विधायकों के निलंबन का नेता प्रतिपक्ष ने किया विरोध
.jpg)
रांची: झारखंड विधानसभा का चल रहा मानसून सत्र एक बार फिर हंगामे की भेंट चढ़ गया. हंगामे के बीच एक वार फिर कई अहम मुद्दों पर चर्चा नहीं हो सकी. सदन में हो रहे लगातार हंगामे को देखते हुए विधानसभा स्पीकर चर्चा स्थगित कर दी. उन्होंने सदन की कार्यवाही स्थगित करते हुए कहा कि विपक्ष नहीं चाहता कि सदन सुचारू रूप से चले.
बता दें कि पांचवें दिन भी सदन की कार्यवाही हंगामे के साथ शुरू हुई. सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही वे वेल में बैठ गए और धरना शुरू कर दिया. नियमों का हवाला देते हुए विधानसभा स्पीकर ने 17 विधायकों को शुक्रवार (2 अगस्त) दोपहर दो बजे तक कार्यवाही से निलंबित कर दिया. इस कार्रवाई के बाद नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि राज्य में अघोषित आपातकाल है. स्पीकर ने मर्यादा का उल्लंघन किया है. स्पीकर ने दिनदहाड़े लोकतंत्र की हत्या की है. इस तरह हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही एक बार फिर स्थगित कर दी गई.
ये विधायक किये गए निलंबित
1. पुष्पा देवी
2. नीरा यादव
3. अपर्णा सेनगुप्ता
4. सी पी सिंह
5. भानु प्रताप शाही
6. रणधीर सिंह
7. आलोक चौरसिया
8. किशुन दास
9. कुशवाहा शशिभूषण मेहता
10. समरी लाल
11. अनंत ओझा
12. राज सिन्हा
13. नारायण दास
14. केदार हाजरा
15. कोचे मुंडा
16. अमित मंडल
17. बिरंची नारायण
18. नवीन जायसवाल
