झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ेगी ‘हम’! राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिए संकेत

रांची: झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। अगले तीन-चार महीने में होने वाले चुनाव में एनडीए के एक और घटक दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने भी अपने उम्मीदवार खड़े करने के संकेत दिये हैं। इससे पहले जनता दल यूनाइटेड (जदयू) भी झारखंड में चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुका है।

‘हम’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने कहा, “झारखंड में हमारी पार्टी क्या संभावना है, हम वह देख रहे हैं। हम महसूस कर रहे हैं कि हमारी पार्टी का संगठन मजबूत नहीं हैं। लेकिन हम लोग कोशिश करेंगे, अगर राष्ट्रीय कार्यकारिणी में तय होता है कि हम चुनाव लड़ें, तो हम देखेंगे कि कहां से चुनाव लड़ सकते हैं। कोशिश रहेगी कि बिहार से सटे इलाकों की सीटों पर चुनाव लड़ें।”

उन्होंने बताया कि तीन-चार महीने में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई जाएगी। इस बैठक में भी देश भर से कार्यकर्ता पहुंचे हैं। कई प्रस्ताव रखे जाएंगे। इसमें केंद्रीय बजट, झारखंड विधानसभा चुनाव, पार्टी को संगठनात्मक तौर पर कैसे मजबूत करें आदि पर विचार होगा। अगर बैठक में तय होता है कि हमें चुनाव लड़ना चाहिए तो हम विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More