विधानसभा चुनाव 2024: चतरा के जंग में रश्मि प्रकाश! भोक्ता परिवार की दलित बहू का सियासी दांव

रांची: अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित चतरा विधानसभा से वर्ष 2000,2005 और 2019 में जीत का परचम फहराने वाले सत्यानंद भोक्ता के सामने उस समय सियासी संकट पसरता नजर आया, जब केन्द्र सरकार ने भोक्ता जाति को अनुसूचित जाति की सूची से हटाते हुए अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने का फैसला किया. राजद के चुनाव चिह्न पर जीत कर हेमंत सरकार में मंत्री पद की शोभा बढ़ाते सत्यानंद के लिए यह एक बड़ा सियासी झटका था. लेकिन सियासत में हर दांव की एक काट होती है. सत्यानंद भोक्ता भी आखिरकार इस काट को खोजने में सफल हुए. दावा किया जाता है कि इसी सियासी संकट की काट में अपने बेटे की शादी एक अनुसूचित जाति की युवती से करवाने का फैसला किया. इस प्रकार आदिवासी परिवार में एक दलित युवती की एंट्री हुई और भोक्ता परिवार को रश्मि का प्रकाश मिला.

अजूबे और मजबूत फैसले के लिए जाने जाते हैं सत्यानंद भोक्ता 

विधानसभा चुनाव 2024: चतरा के जंग में रश्मि प्रकाश! भोक्ता परिवार की दलित बहू का सियासी दांव
अपने बेटे मुकेश के साथ सत्यानंद भोक्ता ( फाइल फोटो)

दरअसल सत्यानंद अपने इसी तरह के फैसले के लिए जाने जाते है, तीन-तीन बार के विधायक और श्रम और रोजगार मंत्री सत्यानंद भोक्ता के बेटे का जब चतरा कोर्ट में चपरासी के रुप में नियुक्ति हुई थी, तब भी सत्यानंद सुर्खियों में छा गये थें. दरअसल जब मंत्रियों और विधायकों के बेटों के बीच सियासत ही एक मात्र सपना और  ठेकेदारी ही एकमात्र पेशा होता है, तब तीसरा बेटा मुकेश कुमार चपरासी की नौकरी मिलने पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि जरुरी नहीं है कि नेता का बेटा नेता ही बने, मैं चपरासी की इस नौकरी से बेहद खुश हूं, फार्म भरा, परीक्षा दी और अब चयन हुआ, यह हमारी उपलब्धी है, मुझे ठेकेदारी और सियासत में कोई रुचि नहीं है. लेकिन यह तो बेटे का फैसला था, लेकिन चतरा के जिस सरजमीन को सत्यानंद भोक्ता ने तीन दशक के संघर्ष के सींचा था, ऱश्मि का उनके परिवार के बीच आना किसी प्रकाश के कम नहीं था. 

आपके द्वार कार्यक्रम के सहारे रश्मि प्रकाश की एंट्री

विधानसभा चुनाव 2024: चतरा के जंग में रश्मि प्रकाश! भोक्ता परिवार की दलित बहू का सियासी दांव
आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम में रश्मि प्रकाश

रश्मि प्रकाश दबे पांव अपने संघर्ष की शुरुआत करती नजर आ रही है. आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का फीता काट कर शुभारम्भ कर रही है. हेमंत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की अपील कर रही है और यह सब कुछ राष्ट्रीय जनता दल युवा प्रदेश नेता बिनोद भोक्ता, मंत्री प्रतिनिधि देवलाल यादव, जिला परिषद सदस्य की उपस्थिति में होना इस बात का पुख्ता सबूत है कि इस बार चतरा के सियासी जंग में भोक्ता परिवार की दलित बहू रश्मि प्रकाश ही मुकाबले में उतारने जा रही है.

चतरा विधानसभा में सत्यानंद भोक्ता का मजबूत सियासी जमीन 

आपको बता दें कि चतरा विधानसभा में सत्यानंद की मजबूत सियासी पकड़ रही है, वर्ष 2000 में सत्यानंद ने पहली जीत भाजपा के टिकट पर दर्ज की थी, तब उनके सामने जनार्दन पासवान ने राजद की ओर से मोर्चा संभाला था, लेकिन जनार्दन पासवान को करीबन सात हजार मतों से मात खानी पड़ी थी, वर्ष 2005 में सत्यानंद भोक्ता ने एक बार फिर भाजपा कमल खिलाया, इस बार जनार्दन पासवान को करीबन चार हजार मतों से मात देने में कामयाबी हासिल की, लेकिन वर्ष 2009 में जनार्दन पासवान ने राजद का झंडा बुलंद कर दिया. इस बार भाजपा ने सत्यानंद भोक्ता को बेटिकट करते हुए सूबेदार पासवान पर दांव खेला था. लेकिन सूबेदार पासवान जनार्दन पासवान को जीत का परचम लहराने से रोकने में कामयाब नहीं हो सके. जहां जनार्दन पासवान  को 67,441 के साथ जीत मिली वहीं सूबेदार पासवान महज 28,886 पर सिमट गयें, इसके बाद वर्ष 2014 में भाजपा ने सूबेदार पासवान को मोर्चे से हटाते हुए जयप्रकाश सिंह भोक्ता को मोर्चा पर उतारा, जबकि सत्यानंद भोक्ता बाबूलाला की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा के झंडे के साथ मैदान में उतरे थें, जनार्दन पासवान इस बार  भी लालटेन के साथ थें, लेकिन जयप्रकाश सिंह भोक्ता जनार्दन पासवान से यह सीट छीनने में कामयाब रहें. 69,745 के साथ जयप्रकाश सिंह भोक्ता को जीत मिली तो झाविमो के टिकट पर सत्यानंद भोक्ता 49,169 वोट लाने  में सफल रहें. जबकि  जनार्दन पासवान को 37,320 तीसरे स्थान पर खिसकना पड़ा. जिसके बाद आया वर्ष 2019 का मुकाबला, इस बार राजद ने भाजपा और झाविमो  की सवारी कर चुके सत्यानंद को लालटेन थमा दिया और सत्यानंद भोक्ता ने भी 101,710 के साथ इस सीट को राजद के नाम कर दिया. जबकि राजद छोड़ कमल थामने वाले जनार्दन पासवान को 77,655 के साथ दूसरे स्थान पर सिमटना पड़ा. जीत और हार के बीच इस बार करीबन 24 हजार का विशाल अंतर था. 

सत्यानंद भोक्ता के सियासी जमीन पर रश्मि प्रकाश की लॉचिंग?

विधानसभा चुनाव 2024: चतरा के जंग में रश्मि प्रकाश! भोक्ता परिवार की दलित बहू का सियासी दांव
पौधा रोपन करती रश्मि प्रकाश

आंकड़े इस बात का प्रमाण है कि चतरा विधानसभा में सत्यानंद भोक्ता के पास एक मजबूत सियासी जमीन है. पार्टी से अलग भी एक मजबूत वोट बैंक है, यदि इस वोट बैंक के साथ पार्टी का वोट जुड़ जाता है तो जीत की संभावना प्रबल हो जाती है, इस मजबूत सियासी जमीन को सत्यानंद भोक्ता आज भी अपने परिवार के पास ही रखना चाहते हैं, रश्मि प्रकाश का यह सियासी प्रयोग इसी चाहत का हिस्सा है.

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More