विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, 139 बीडीओ-सीओ का तबादला

रांची: झारखंड में आगामी कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसको लेकर एक बड़ा प्रशासनिक उलटफेर किया गया है. ग्रामीण विकास विभाग की ओर से गुरूवार को 61 बीडीओ का तबादला कर दिया गया है. विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है. उन्हें तत्काल नए स्थान पर पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है.
इससे पहले बुधवार को भी राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने भी 78 अंचल अधिकारियों और बंदोबस्त अधिकारियों का भी तबादला किया था. भू-राजस्व विभाग की ओऱ से जारी अधिसूचना में कहा गया कि वैसे पदाधिकारी जिनके पदस्थापन स्थान पर किसी अन्य पदाधिकारी का पदस्थापन हो गया एवं उनका पदस्थापन नहीं किया गया है, वे विभाग में योगदान देना सुनिश्चित करेंगे.
बीडीओ तबादला की लिस्ट को देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करें:
https://www.samridhbharat.in/media/2024-07/bdo-notification-no.-2725-dt.-24.07.2024.pdf
सीओ एवं बंदोबस्त अधिकारियों का तबादला लिस्ट को देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करें:
https://www.samridhbharat.in/media/2024-07/notification-no.-2302,-dated-24.07_0001.pdf
रांची में इन बीडीओ का हुआ पदस्थापन
नामकुम : मनीष कुमार
रातू : सोमनाथ बनर्जी
मांडर : रेणु कुमारी
ओरमांझी : कामेश्वर बेदिया
बुंडु : कनक
राहे : मनोज कुमार
रांची में ये सीओ किये गए पदस्थापित
हेहल : हिम्मत लाल महतो
राहे : अनुज टेट्टे
मांडर : राजेन्द्र कुमार दास
