चाईबासा: हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा व लेवी रसीद बुक बरामद
चाईबासा: अपराध को रोकने हेतु झारखंड पुलिस प्रतिबद्ध है, इसलिए चाईबासा पुलिस द्वारा उग्रवादियों से संबंधित अपराधों से निपटने हेतु निरंतर छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सोमवार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि टेबो थाना अंतर्गत दो हथियारबंद व्यक्ति करला चम्पावा गाँव की ओर से हेसाडीह की ओर मोटरसाईकल पर सवार होकर आ रहे हैं. इस संबंध में वरीय पदाधिकारियों को सूचित किया गया एवं निर्देशानुसार छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल के साथ ग्राम सोंगरा चौक के पास सड़क के किनारे तैयारी हालत में छुपकर इन्तजार करने लगे तत्पश्चात एक मोटसाईकिल पर सवार एक व्यक्ति को छापामारी दल द्वारा पकड लिया गया.
पकडे गए बिरसा पूर्ती उर्फ चट्टान सिंह पूर्ती (25 वर्ष) से बिना नम्बर प्लेट की अपाची बाइक, बन्दूक एवं मोबाईल बरामद किया गया. पुछताछ के क्रम में उसने बताया कि मेरा एक साथी सोमा बोदरा भी करला-चम्पावा की ओर से मोटरसाईकिल से आ रहा हैं तथा उसके पास एक देशी कट्टा है. तत्पश्चात, पकडाये बिरसा पूर्ती उर्फ चट्टान सिंह पूर्ती के साथ करला चमपवा की ओर जाने वाली सडक पर मोटरसाईकल पर सवार व्यक्ति मोटरसाईकल को छोड़कर भागने लगा जिसे पुलिस बल के सहयोग से दौडाकर पकड़ा गया. पकडे गए दुसरे व्यक्ति की पहचान सोमा बोदरा उर्फ गांजा उर्फ गंजड़ा (21 वर्ष) के रूप में हुई है. उसके पास से एक देशी कट्टा, एक स्मार्टफोन एवं “भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)” का चन्दा/जुर्माना/लेवी रसीद बुक भी बरामद किया गया.
