आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े कई आतंकियों को एटीएस ने किया गिरफ्तार, एक दर्जन ठिकानों पर हुई छापेमारी

रांची: झारखंड एटीएस को आतंकियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. गुप्त खुफिया सूचना के आधार पर एटीएस ने रांची, लोहरदगा, हजारीबाग समेत कई जिलों के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) आतंकी संगठन के आधे दर्जन आतंकियों को गिरफ्तार किया है.

इसमें लोहरदगा से गिरफ्तार आतंकी के पास से हथियार बरामद होने की सूचना है हालांकि अब तक इस कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि गिरफ्तार आतंकियों से एटीएस की टीम पूछताछ कर रही है. संभावना है कि जल्द ही एटीएस पूरे मामले का खुलासा करेगी. हालांकि गिरफ्तारी की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

इन जिलों में है सक्रियता

एटीएस की कार्रवाई में खुलासा हुआ है कि आतंकियों की सक्रियता रांची, हजारीबाग, लोहरदगा के अलावा जमशेदपुर, रामगढ़, पाकुड़ और गिरिडीह में भी है, जहां संगठन के आतंकी स्थानीय युवाओं को संगठन के लिए काम करने को तरह-तरह का प्रलोभन देते हैं साथ ही अपनी गतिविधियों का रोड-मैप व साजिश की रूप-रेखा भी तैयार करते रहे हैं. बीते कुछ सालों में इन जिलों से आतंकी संगठन के 26 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More