गांजा के अवैध कारोबार से जुड़े तीन लोग चुटिया से रंगेहाथ गिरफ्तार
रांची: रांची के चुटिया क्षेत्र से तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. तीनों के गांजा कारोबार से जुड़े होने की खबर है. गांजा की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रांची पुलिस ने तीनों को धर दबोचा है. गिरफ्तार आरोपियों में राज सिंह, मुन्ना भोक्ता और सोनू लोहरा शामिल है. गिरफ्तार लोगों के पास से कुल 550 ग्राम गांजा बरामद हुआ है.
एसएसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गयी है. दरअसल, पुलिस को जानकारी मिली थी कि चुटिया इलाके में गांजा की प्रतिदिन खरीद-बिक्री होती है. जिसके बाद छापेमारी के लिए एक टीम का गठन किया गया. सिटी डीएसपी के नेतृत्व में गठित टीम ने चुटिया इलाके से गांजा की खरीद-बिक्री कर रहे तीनों को गिरफ्तार किया.
