देवघर: गूगल ऐप के माध्यम से श्रद्धालु जान सकते हैं बाबा नगरी की जानकारी

देवघर: विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला, कई मायनों में खास है। इसी कड़ी में श्रद्धालुओं को राज्य सरकार द्वारा विश्वस्तरीय सुविधाएं बाबा नगरी में उपलब्ध करायी जा रही है। इसी के तहत् बाबा बैद्यनाथ एप्प का निर्माण किया गया है। इस एप्प के माध्यम से बैद्यनाथधाम से संबंधित कई प्रकार की जानकारी यहां आगन्तुक उपलब्ध है,जैसे कि श्रावणी मेला से संबंधित जानकारी,स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की जानकारी,मेला से संबंधित हेल्पलाईन नंबर,आवासन,पर्यटन स्थल आदि। इस प्रकार की कई जानकारी बाबाधाम एप्प के जरिये श्रद्धालु प्राप्त कर सकते हैं।

WhatsApp Image 2024-08-12 at 18.08.40_3540bee0 (1)
एप के माध्यम से मिलती है जानकारी

इस एप्प के माध्यम से श्रद्धालुओं को उनसे जुड़ी सभी सुविधा मुहैया कराने का प्रयास जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा बाबा बैद्यनाथ एप्प के माध्यम से कांवरियों की वास्तविक कतार की जानकारी भी मिलती रहती है, जिससे कि वो कांवरियों की कतार कहां तक स्थित है। इसकी जानकारी भी इस एप्प के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। राजकीय श्रावणी मेला, 2024 बैद्यनाथधाम से संबंधित जानकारी जिला प्रशासन द्वारा विकसित बाबा बैधनाथ ऐप से प्राप्त किया जा सकता है, जिसे दिए गए बार कोड या गूगल प्ले स्टोर ऐप से डाउनलोड किया जा सकता है।

जेएमएम जिलाध्यक्ष ने सपरिवार की कांवरियों की सेवा

झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय कुमार शर्मा झामुमो शिविर खिजुरिया पहुंच कर अपने धर्मपत्नी एवं दोनो बेटियों के साथ शिव भक्त कांवरियों के बीच शर्बत,फल वितरण कर सेवा किया एवं शिव से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ की हमारे ऊपर बहुत बडी कृपा है जो देवघर की पावन धरती पर जन्म लेने का सौभाग्य मिला है और शिव भक्तों की सेवा का अवसर।

WhatsApp Image 2024-08-12 at 18.08.22_6754feb3 (1)
कांवड़ियों की सेवा करते जेएमएम जिलाध्यक्ष व अन्य

इस दौरान एससी, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष नंदकिशोर दास की धर्म पत्नी,मनोज दास,तेजनारयण वर्मा,बिनोद मंडल,सुनील मंडल, राखी, परमेशवर यादव, रिकी श्रीकान्त यादव,नंदकिशोर दास,खगेश यादव दिनेश, जयनाथ मंडल आदि दर्जनों पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बताते चलें कि सावन की प्रत्येक सोमवार को बाबा नगरी देवघर में लाखों की संख्या में कांवरिया भक्त पहुंचते हैं ऐसे में स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ साथ आम और खास सभी लोग इनकी सेवा में लगे रहते हैं।

कांवरियों की सेवा में समर्पित है यादव समाज 

श्रावणी मेला के दौरान चौथी सोमवारी को यादव समाज निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर से लगातार कांवरियों को सेवा दिया गया।इस दौरान मौके पर समाज के अभिभावक सेवा निवृत एएसआई अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में लगातार समाज के भाइयों ने कांवरियों को सेवा के तहत फल,शर्बत,कोल्ड्रिंकस आदि की व्यवस्था प्रदान किया।वहीं थके कांवरियों में भी काफी उत्साह देखा गया सभी लोग यादव समाज के द्वारा दी जा रही सेवा से संतुष्ट हो बोल बम का नारा लगाते रहें। इस मौके पर अनिल यादव ने कहा कि हमारे समाजिक संगठन द्वारा सावन माह के प्रत्येक सोमवार को कांवरियों को सेवा प्रदान किया जाता है।

अनिल यादव ने कहा कि जब तक बाबा शक्ति देंगे उनके भक्तों की सेवा प्रत्येक वर्ष जारी रहेगा। इस दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य महेंद्र यादव ने भी दिल खोल कर कांवरियों को सेवा देते दिखे।बताते चलें कि महेंद्र यादव एक प्रतिष्ठित समाज सेवी के रूप में क्षेत्र में जाने जाते हैं।इस दौरान मौके पर किशोर यादव,जयप्रकाश यादव,रणजीत यादव,भरत यादव,संजय यादव,सौरभ यादव,अजय यादव,सुमन यादव,महेंद्र यादव,राजा यादव,डीएन सिंह,आरपी यादव,रेणु देवी,आलोक रंजन,रमेश यादव,उमेश मिश्रा,पूर्व जिला परिषद सदस्य महेन्द्र यादव,राकेश शर्मा,सौरभ साह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More