जीत के बाद डोमचांच पहुंची अन्नपूर्णा देवी, नगर उपाध्यक्ष के आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात

रांची: करीबन 27 फीसदी मतों के विशाल अंतर से माले और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार विनोद सिंह को पटखनी देने के बाद अन्नपूर्णा देवी के हौसले बुलंद है. आज डोमाचांच, नगर उपाध्यक्ष के आवास पर अपनी इस जीत का पूरा श्रेय पीएम मोदी और भाजपा कार्याकर्ताओं को देते हुए अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं का प्यार, जनता का आशीर्वाद और प्रधान मंत्री मोदी का आशीष है, जिसके एक बार फिर से इस विशाल अंतर से जीत मिली है. इस अवसर पर स्थानीय जनता के साथ ही नीलकंठ मेहता, प्रदीप कुमार, विजय सिंह, चंदन पांडेय आदि कार्यकर्ताओं की मौजूदगी भी रही. कार्यकर्ताओं ने अन्नपूर्णा देवी की उपस्थिति में मोदी जिन्दाबाद के नारे भी लगाये.
 

अन्नपूर्णा देवी को 57 फीसदी मतों के साथ कुल 7,91,657 वोट मिला

यहां ध्यान रहे कि इस बार अन्नपूर्णा देवी को 57 फीसदी वोट के साथ कुल 7,91,657 वोट मिला है, जबकि दूसरे स्थान पर रहे इंडिया गठबंधन से सीपीआई माले से उम्मीदवार विनोद सिंह को महज 30 फीसदी वोटों के साथ कुल 4,14,643 मत मिला. इस प्रकार दोनों के बीच करीबन चार लाख वोट का अंतर रहा, जबकि झामुमो से बगावत कर कोडरमा में ताल ठोकते रतिलाल वर्मा के भतीजे जयप्रकाश वर्मा को महज 1.7 फीसदी वोट के साथ 23,223 मतों से संतोष करना पड़ा.

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More