चंपाई सोरेन को हनी ट्रैप में फंसाने की साजिश! बाबूलाल मरांडी ने स्पेशल ब्रांच के अधिकारियों पर लगाया जासूसी का आरोप
रांची: झारखंड में सियासी सरगर्मी के बीच अब एक नयी सियासत शुरु हो चुकी है, असम सीएम हिंमता विस्व सरमा ने दावा किया है कि झारखंड पुलिस के अधिकारियों के द्वारा स्नूपिंग के जरिये चंपाई सोरेन को फंसाने की एक बड़ी साजिश का पर्दाभाश हुआ है, इस मामले झारखंड पुलिस के कई आला अधिकारी पकड़े भी गयें है.
श्री चंपई सोरेन जी अभी भी झारखंड राज्य के मंत्री हैं। आप सुन के हैरान होंगे कि JMM-Cong के लोग संविधान बचाने की बात करते हैं लेकिन चंपई जी जैसे एक वरिष्ठ आदिवासी नेता पर snooping करने के लिए एक बड़ा षड्यंत्र भी रचते हैं। झारखंड पुलिस के कुछ आला अधिकारी पकड़े गये हैं। pic.twitter.com/AAn63Bzwb8
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) August 28, 2024
बाबूलाल मरांडी ने खोला मोर्चा
जैसे ही यह खबर सामने आयी पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने मोर्चा संभाल लिया और अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखा कि “हेमंत सरकार द्वारा स्पेशल ब्रांच के माध्यम से चंपई सोरेन जी की जासूसी करना निजता और सुरक्षा से जुड़ा बेहद संवेदनशील मामला है। चंपई दादा का हनी ट्रैप कराने के लिये किसी महिला को भी लगाये जाने का आरोप की बात आ रही है। लगता है हेमंत जी का इतना नैतिक पतन हो गया है कि सत्ता पाने के लिये पिता समान चंपई दादा, लोबिन दादा, मॉं समान सीता सोरेन भाभी तो क्या अपने परिवार के भी किसी व्यक्ति की बली लेने से परहेज़ नहीं करेंगे। सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का इससे घटिया उदाहरण नहीं हो सकता। यह प्रकरण प्रमाणित करता है कि चंपई जी के झामुमो छोड़ने से हेमंत सोरेन कितने असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हेमंत सोरेन डरे हुए हैं। जब उनको एहसास हो गया है कि वे अब अपने दम पर चुनाव जीत कर नहीं आ रहे तो वह सरकारी पैसे और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग अपना राजनैतिक हित साधने के लिये कर रहे हैं। राज्य में अपराध, चोरी डकैती थम नहीं रहा। अपराधी बेख़ौफ़ होकर जेल से रंगदारी मॉंग रहे हैं, जेल से ही सराकर भी चला रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री इनसब के इनपुट लेकर कारवाई करने के बदले स्पेशल ब्रांच को ऐसे राजनीतिज्ञों एवं सत्ता के विरोधियों की जासूसी और फ़ोन ट्रैक करने के काम में लगे हुए हैं जिनकी सक्रियता से मुख्यमंत्री को सत्ता खोने का भय है। जिस किसी के भी आदेश से मंत्री चंपई सोरेन जी समेत अन्य राजनैतिक लोगों की जासूसी करवाई जा रही है, सराकर उसे तुरंत निलंबित करे। मैं इस गंभीर मामले की जॉंच माननीय उच्च् न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित कमेटी से कराने की मॉंग करता हूँ।“
हेमंत सरकार द्वारा स्पेशल ब्रांच के माध्यम से चंपई सोरेन जी की जासूसी करना निजता और सुरक्षा से जुड़ा बेहद संवेदनशील मामला है। चंपई दादा का हनी ट्रैप कराने के लिये किसी महिला को भी लगाये जाने का आरोप की बात आ रही है।
लगता है हेमंत जी का इतना नैतिक पतन हो गया है कि सत्ता पाने के… https://t.co/KJM9aY1Uy3
— Babulal Marandi (@yourBabulal) August 28, 2024
अमर बाउरी का दावा अधिकारियों ने उपर के आदेश का दिया हवाला
जबकि अमर बाउरी ने इसे बेहद सनसनीखेज और संविधान विरोधी कृत्य बताते हुए दावा किया चम्पई सोरेन की अपनी ही सरकार पिछले कई महीनों से उनकी जासूसी कर रही थी. स्पेशल ब्रांच के दो अधिकारियों को चंपाई सोरेन का पीछा करते हुए दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में पकड़ा है. जिन्होंने उच्च अधिकारियों व राजनेता के निर्देश पर ऐसा करने की बात कबूली है. हैरानी की बात यह है कि इस प्रकरण में एक महिला के भी संलिप्त होने की बात सामने आयी है.ऐसा तो मुग़ल काल में होता था जब लोग सत्ता के लिए अपने सगे सम्बन्धियों तक की बलि चढ़ाने को तैयार रहते थे. क्या झारखण्ड में एक परिवार “संविधान व संस्थानों” से भी बड़ा हो गया.
बेहद सनसनीखेज और संविधान विरोधी कृत्य ! ⚠️
श्री चम्पई सोरेन जी की अपनी ही सरकार पिछले कई महीनों से जासूसी कर रही थी। स्पेशल ब्रांच के दो अधिकारियों को @ChampaiSoren जी का पीछा करते दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में पकड़ा है। जिन्होंने उच्च अधिकारियों व राजनेता के निर्देश पर ऐसा करने की… pic.twitter.com/Ve2wHts8Ke
— Amar Kumar Bauri (@amarbauri) August 28, 2024
