आजसू पार्टी का मांडू विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन संम्पन्न, जनता से किए एक भी वादे पूरे नहीं: सुदेश महतो

रांची: राज्य की वर्तमान परिस्थिति में लोग अपनी ख़ातियानी जमीन तक का ऑनलाइन रसीद निर्गत नहीं करा पा रहे हैं। आज एक जमीन को उसके वाजिब मालिक की जगह दूसरे के नाम से ऑनलाइन अपडेट किया जा रहा है। फिर खुद से जानबूझकर किए गए गड़बड़ी को ठीक करने के लिए जमीन के मालिक से अधिकारी मोटी रकम वसूल रहे हैं। जमीन के डेटा में ऑनलाइन गड़बड़ी कर सरकार डिजिटल डकैती कर रही है। इस अराजक व्यवस्था के कारण गरीब परिवार मानसिक और आर्थिक रुप से प्रताड़ित हो रहे हैं। यह आरोप आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने लगाया है। हजारीबाग के मांडू प्रखंड के तरवाटाँड़, मुरपा, कुज्जू में आयोजित में मांडू विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मलेन में कही। इस मौके पर हज़ारों चूल्हा प्रमुखों ने शपथ ग्रहण किया। 

WhatsApp Image 2024-08-31 at 18.50.04_e31c84be (1)
कार्यक्रम में सुदेश महतो व सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी

आजसू पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड आंदोलन को बेचने वाली जेमएएम और खरीदने वाली कांग्रेस ने अपने गलत नीति निर्धारण से राज्य के विकास पर विराम लगा दिया है। 40 साल से सक्रिय राजनीति में रहने वाली पार्टी जेएमएम ने राज्य के हित में कोई काम नहीं किया। राज्य की जनता ने इनकी दूसरी पीढ़ी को नेतृत्व का मौका तो दिया लेकिन इन्होंने अपनी ही जनता को केवल ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि चूल्हा प्रमुख एक अटल विचार और मजबूत शक्ति है। हमारा उद्देश्य हर गांव हर घर से जवाबदेह राजनीति तैयार करना है। महिलाओं का आजसू पार्टी के प्रति सबसे अधिक स्नेह और जुड़ाव है। इसकी वजह है कि हमने महिलाओं  पंचायत चुनाव में महिलाओं के लिए 50% आरक्षण से उनकी राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने का काम किया है। 

सरकार के दिन अब गिनती के: चंद्र प्रकाश चौधरी 

पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष सह गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव से पहले लोकलुभावन वादों की पोथी लेकर आने वाली हेमंत सरकार ने जनता से किए एक भी वादे को पूरा नहीं किया। इन्होंने जनता को छलने का काम किया है। चुनाव सामने देख नए नए वादे कर फिर जनता को भ्रामित करने का प्रयास कर रही है सरकार। हम सभी को मिलकर इस सरकार को सत्ता से हटाने का काम करना है। स्थानीय नीति, नियोजन नीति और विस्थापन नीति बनाने का वादा कर सत्ता में आई सरकार ने कोई नीति नहीं बनाई। पांच लाख नौकरी का वादा पूरा न करके युवाओं को ठगने का काम किया है। इस सरकार के दिन अब गिनती के बचे हैं। 

WhatsApp Image 2024-08-31 at 18.56.43_21fe9c45 (1)
कार्यक्रम में उपस्थित चूल्हा प्रमुख व कार्यकर्तागण

इस अवसर पर वरीय उपाध्यक्ष एवं गिरिडीह सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी, रामगढ विधायक सुनिता चोधरी, महासचिव एवं गोमिया विधायक लम्बोदर महतो, विजय साहू, तिवारी महतो, विकास राणा, इंतेखाब आलम, संजय यादव, लाल चंद महतो, मुकेश सिन्हा, चन्द्रमणि देवी, भजन लाल महतो इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे। 

गोमिया विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मलेन  

आजसू पार्टी का गोमिया विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मलेन सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कल यानी रविवार 1 सितंबर को पेटरवार प्रखंड अंतर्गत हाईस्कूल मैदान, पेटरवार में आयोजित होगा। इस मौके पर सभी चूल्हा प्रमुख पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की उपस्थिति में अपने पद की शपथ ग्रहण करेंगे। पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह गोमिया विधायक लंबोदर महतो के नेतृत्व में इसका आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत ने दी। 

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More