कृषि भवन में CPR पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

आज दिनांक 16.08.2024 को Cardio-Pulmonary Resuscitation पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन जिला उद्यान पदाधिकारी, कार्यालय सभागार में किया गया। जिसमें डॉ० शुभम शेखर चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल, राँची के द्वारा Cardio-Pulmonary Resuscitation विशेष जानकारी दी गई। ताकि समय रहते हृदयघात से पीड़ीत मरीज की जान स्वयं द्वारा बचाने में सहायक हो। इस कार्यक्रम में जिला उद्यान पदाधिकारी, महेश राम, अनुमण्डल कृषि पदाधिकारी, मुकेश गगराई एवं संयुक्त कृषि भवन, परिसर अवस्थित कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भाग लिया।
