कार टी सेल थेरेपी’ के पहले इनफ्यूजन के बाद पत्रकार रवि प्रकाश ने डॉक्टरों को कहा, थैक्स

स्वास्थ्य: लगभग चार साल से कैंसर की जंग लड़ रहे झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार रवि प्रकाश की जिंदगी नई करवट लेने लगी है । #CARTCellTherapy के पहले इन्फ्यूजन के बाद उन्हें सनएक्ट कैंसर इंस्टीट्यूट से छुट्टी मिल गई। मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के दो डॉक्टरों मेडिकल ऑन्कोलॉजी के प्रोफेसर और एचओडी डॉ कुमार प्रभाष और प्रोफेसर डॉ विजय पाटिल ने ट्रांसप्लांट थेरेपी के जरिए उनका इलाज किया है। रवि प्रकाश भारत के दूसरे मरीज हैं, जिनका इलाज इस ट्रांसप्लांट थेरेपी के जरिए हो रहा है। इस थेरेपी को मेडिकल भाषा में ‘कार टी सेल थेरेपी’ के नाम से जाना जाता है।

” सब कुछ ठीक है “

रवि प्रकाश ने डॉ कुमार प्रभाष और प्रोफेसर डॉ विजय पाटिल के साथ साथ अपने सभी शुभचितकों को थैंक्स करते हुए एक्स पर पोस्ट पर लिखा “सब कुछ ठीक है। धन्यवाद @DrVijayPatil11। मैं हमेशा प्रक्रिया में विश्वास करता हूं, परिणाम से नहीं डरता और मुस्कुराहट के साथ हर सेल्फी की एक यात्रा होती है।”

कैसे याद करते हैं इस सफर को

रवि प्रकाश बताते हैं कि लंग्स कैंसर का उनका संक्रमण उनके दिमाग तक पहुंच चुका है और इसके लिए उन्हें रेडिएशन लेना पड़ा है। उनका कैंसर पहले नॉन स्मॉल था, जो अब स्मॉल सेल में बदल गया है और इस बदलाव ने उनके इलाज के विकल्प सीमित कर दिए। इस स्थिति में इलाज के लिए कोई तय प्रोटोकॉल नहीं है। स्थिति यह कि उनके सामने मौत के इंतजार के सिवा रास्ता नहीं, लेकिन ऐसे ही वक्त पर डॉ कुमार प्रभाष और डॉ विजय पाटिल ने उनके ‘कार टी सेल थेरेपी’ का भारी लागत वाला विकल्प उनके सामने रखा। पर, उन्होंने यह थेरेपी मुफ्त में करने की पहल की है।

लेखक के बारे में

By Nivedita Jha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More