पलामू के बाद अब तेलांगना में प्यास बुझाने के जंग में 30 बंदरों की मौत, पानी टंकी के अंदर मिला क्षत-विक्षत शव

रांची: तीन जून को जब पूरे देश की निगाहें जब लोकसभा चुनाव परिणाम पर टिकी थी, पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के एक कुंए से 35 बंदरों का शव मिलने की दर्दनाक खबर सामने आयी थी. भीषण गर्मी में प्यास बूझाने की जंग में बंदरों का झूंड एक-एक कुंए में छलांग लगाता गया और आखिरकार उनकी मौत हो गयी, अब इसी तरह की दूसरी खबर तेलंगाना के नलगोंडा जिले से आयी है. जहां नागार्जुन सागर हिल कॉलनी में पानी के एक टंकी से 30 बंदरों का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है. टंकी से करीबन दो सौ घरों में पानी की आपूर्ति हो रही थी. 

टंकी के अंदर दम घुटने से हुई बंदरों की मौत

बताया जा रहा है कि नगर निगम की ओर से टंकी के उपर लोहे का चादर भी बिछाया गया था, ताकि कोई भी इस टंकी में उतर नहीं सके, लेकिन पानी के किल्लत से जुझते बंदरों ने अपना जुगाड़ लगाया और किसी तरह टंकी के अंदर प्रवेश कर गयें, लेकिन, भीषण गर्मी में जब लोहे का यह चादर आग के गोले के समान तपने लगा तो उनके सामने जिंदगी की दूसरी जंग शुरु हो गई. उनके पास इस टंकी से बाहर निकलने का कोई जुगाड़ भी नहीं था, और आखिरकार उनकी मौत हो गयी. उनका शव सड़ता रहा और पानी की आपूर्ति होती रही, लेकिन जब पानी से दुर्गंध आने की शिकायत सामने आयी तब नगर निगम के कर्मियों ने टंकी के अंदर का हाल देखा. उनके सामने एक दो नहीं पूरे तीस बंदरों का क्षत-विक्षत शव सामने पड़ा था. जैसे ही यह खबर सामने आयी, अधिकारियों  में खलबली मच गयी. इसके साथ ही जिन घरों में पानी की आपूर्ति हो रही थी, उन्हे भी अपने स्वास्थ्य की चिंता सताने लगा.अधिकारियों का दावा है कि बंदरों की मौत कम से कम दस दिन पहले हुई थी, और इन दस दिनों तक इसी टंकी से पानी की आपूर्ति होती रही.

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More