कोडरमा: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी को 13 वर्ष का कठोर कारावास

कोडरमा:  नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के मामले की सुनवाई करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सह स्पेशल पोक्सो अदालत के न्यायाधीश गुलाम हैदर की अदालत ने आरोपी विकास कुमार (21 वर्ष) को  दसवीं कक्षा  में पढ़ने वाली 16 वर्षीय नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म करने के प्रयास मामले में दोषी पाया. न्यायालय ने अंडर  4 पोक्सो एकट के तहत दोषी पाते हुए आरोपी को 13 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई. साथ ही उस पर 15000 रुपए  जुर्माना भी लगाया. जुर्माना की राशि नहीं देने पर 1 वर्ष अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. 

न्यायालय ने 450 भादवि के तहत दोषी पाते हुए 7 वर्ष कारावास की सजा सुनाई. साथ ही 3000 रुपये जुर्माना लगाया. जुर्माना की राशि नहीं देने पर 3 माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. 506 भादवि के तहत 4 वर्ष की सजा सुनाई और 2 हजार जुर्माना लगाया. जुर्माना की राशि नहीं देने पर 2 माह अतिरिक्त सजा  भुगतनी होगी. 323  के तहत 6 महीना सजा सुनाई गई, तथा 500 रुपये जुर्माना लगाया गया. जुर्माना की राशि नहीं देने पर एक मांह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. सभी सजाऐ साथ-साथ चलेगी. बताते चलें कि नाबालिग बच्ची के पिता के लिखित आवेदन पर तिलैया थाना में मामला दर्ज किया गया था. 

 

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More