कोडरमा: दादी स्टील मैनुफैक्चरिंग फैक्ट्री में हादसा, एक की मौत

कोडरमा: जिले के झुमरीतिलैया स्थित दादी स्टील मैनुफैक्चरिंग एंड ट्रेडिंग नामक फैक्ट्री में काम करने के दौरान हादसे में एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान यूपी निवासी वीर बहादुर सिंह के रूप में हुई है जो बलिया जिले का रहने वाला था. जानकारी के अनुसार काम करने के दौरान बिजली का करंट लगने से वह गिर गया. उसे सदर अस्पताल ले जाया गया पर उसकी मौत हो चुकी थी. बताया गया कि इस तरह की घटनाओं को लेकर फैक्ट्री में एहतियात के उपाय नहीं किये गए थे तो वहीं हादसे के बाद भी इलाज की व्यवस्था नहीं थी. 

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More