कोडरमा: अवैध माईका माइंस में घंसी चाल, एक महिला की मौत

कोडरमा: जिले के कोडरमा थाना अंतर्गत छतरबर वनक्षेत्र में गुरुवार को अवैध रूप से संचालित माईका माइंस में चाल धंसने से एक महिला की मौत हो गई. मृतक महिला की पहचान नूरजहां, पति- मतला छतरबर निवासी के रूप की गई. इधर घटना की जानकारी के मिलने के बाद वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची. हालांकि तब तक वहां कोई नहीं मिला.
बताया जा रहा है कि घटना के बाद शव को वहां से आनन- फानन में गायब कर दिया गया. अगल- बगल की महिलाओं से घटना की जानकारी के बाद यह मामला सामने आया. वहीं दूसरी ओर वनपाल छत्रपति शिवाजी द्वारा कोडरमा थाना में एक मामला दर्ज कराया गया है. जिसमें तिलैया थाना क्षेत्र के महुंडरा निवासी महेंद्र यादव, पिता मुंशी यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. दर्ज मामले में कहा गया है कि महेंद्र यादव द्वारा ही वहां अवैध उत्खनन कराया जा रहा था, जिससे यह घटना हुई. इधर कोडरमा पुलिस मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
