8 सिविल सर्जन समेत 17 चिकित्सा पदाधिकारियों का तबादला
रांची : राज्य सरकार ने स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के 17 पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है. इस आलोक में अधिसूचना जारी कर दी गई है. उप निदेशक डॉ. बिरेन्द्र प्रसाद सिंह को स्वास्थ्य सेवाएं को स्थानान्तरित करते हुए निदेशक परिवार कल्याण एवं योजना एवं प्रशासनिक के पद पर पदस्थापित किया गया है. वहीं उप निदेशक डॉ. शशि प्रकाश शर्मा को स्वास्थ्य सेवाएं को स्थानान्तरित करते हुए निदेशक संचारी रोग एवं शोध के पद पर पदस्थापित किया गया है.
इन अधिकारियों का किया गया ट्रांसफर-पोस्टिंग:


