चंपाई के गढ़ से हेमंत की ललकार! कम पड़ गयी 75 हजार कुर्सियां, चुन-चुन कर साधा निशाना
.jpg)
रांची: पूर्व सीएम चंपाई के बगावत के बाद सीएम हेमंत ने कोल्हान में बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया है. चंपाई सोरेन का विधानसभा सराइकेला के गम्हरिया से तीन जिलों के लाभुकों के खाते में मंईयां सम्मान योजना की पहली किस्त जारी करते हुए चुन-चुन कर भाजपा पर निशाना साधा, प्रशासन की ओर से इस कार्यक्रम के लिए करीबन 75 हजार कुर्सियों की व्यवस्था की गयी थी, इन कुर्सियों को तीन पंडाल में सजाया गया था, बावजूद इसके कुर्सियों कम पड़ती दिखी, अच्छी खासी संख्या में लोग पंडाल के बाहर खड़े नजर आयें.
सीएम हेमंत के भाषण में चंपाई सोरेन का जिक्र नहीं
यहां झारखण्डियों का खून है। भगवान बिरसा मुंडा, अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो, नीलांबर-पीतांबर, पोटो हो जैसे अनेकों वीरों की यह क्रांतिकारी धरती है।
इतिहास गवाह है, यहां षड्यंत्रकारियों को हमेशा मुंह तो जवाब दिया गया है। pic.twitter.com/q6FkhgTtsX— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 28, 2024
माना जाता है कि इस कार्यक्रम के बहाने झाममो ने यह संकेत देने की कोशिश की है कि चंपाई सोरेन की बगावत का उसके सियासी आधार पर कोई असर नहीं पड़ा है, आज भी कोल्हान की धरती पर झामुमो का किला उतना ही मजबूत है, जितना चंपाई सोरेन के साथ रहने होता था. हालांकि अपने पूरे भाषण में हेमंत सोरेन ने एक बार भी चंपाई सोरेन का जिक्र नहीं किया, लेकिन इतना जरुर कहा कि कोल्हान की धरती पर झारखण्डियों का खून है. भगवान बिरसा मुंडा, अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो, नीलांबर-पीतांबर, पोटो हो जैसे अनेकों वीरों की यह क्रांतिकारी भूमि है. इतिहास गवाह है, इस धरती से हमेशा षड्यंत्रकारियों को मुंह तोड़ जवाब मिलता रहा है, साफ है कि उनका इशारा चंपाई सोरेन की बगावत की ओर था.
भाजपा की नजर में हर झारखंडी मुसलमान बांग्लादेशी घुसपैठिया
.jpg)
आगे सीएम हेमंत ने कहा कि 4-5 महीने से विपक्ष अपना जहरीला बीज बोने में लगा हुआ है. अब इनसे कुछ नहीं हो रहा तो दूसरे राज्यों से नेताओं को बुलाकर नफरत फैलाने की कोशिश की जा रही है. भाजपा की नजर में झारखंड के सारे मुसलमान बांग्लादेशी घुसपैठिया हैं. आदिवासी समाज के प्रति भाजपा के प्यार का आलम यह है कि उसे आदिवासी दिवस पर बधाई देने के लायक भी नहीं माना जाता. दो दशक के अपने शासन में भाजपा ने कभी भी आदिवासी दिवस का आयोजन नहीं किया. जब आदिवासी-मूलवासियों की सरकार बनी, उसके बाद ही हर 9 अगस्त को इसके आयोजन की शुरुआत हुई. भाजपा की नजर सिर्फ झारखंड की खनिज संपदा पर हैं. झारखंड गठन का सबसे ज्यादा लाभ देश के व्यापारियों और उद्योगपतियों को हुआ. यही कारण है कि हमारी सरकार बनते ही जब झारखंड का एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये की बकाये राशि की मांग की गयी तो हमें जेल में डाल दिया गया. लेकिन वह भूल गयी कि यह झारखंडियों की सरकार है, यदि हमारा हक नहीं दोगे तो आदिवासी मूलवासी समुदाय उसे छीन कर हासिल करेगा. यही कारण है कि हमारी सरकार ने यह कानून बनाया कि यदि झारखंड की जमीन पर कोई भी फैक्ट्री या उद्योग लगेगा तो 75 फीसदी रोजगार स्थानीय युवाओं को देना होगा.
विपक्ष को हमारा काम दिखलायी नहीं पड़ता
विगत 4-5 महीने से विपक्ष अपना जहरीला बीज बोने में लगा हुआ है। यहां के विपक्ष के नेताओं से कुछ नहीं हो रहा तो अन्य राज्यों से नेताओं को लेकर आये हैं।
यहां के जितने अल्पसंख्यक समुदाय हैं उन सभी को भाजपा बांग्लादेशी के रूप में देखती है।
विपक्ष के ये ऐसे लोग हैं जो आदिवासियों को… pic.twitter.com/PDlUidntOU— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 28, 2024
राज्य के लाखों युवा उत्पाद सिपाही की बहाली प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं, लेकिन विपक्ष को यह सब नहीं दिखता. हमने राज्य में हजारों युवाओं को नौकरी देने का काम भी किया, जबकि भाजपा ने फौज, बैंक, रेलवे की नौकरियों पर ताला लगा दिया. हमारी कोशिश राज्य की आधी आबादी को सशक्त करने की है ताकि आने वाली पीढ़ी भी मजबूत हो सके, हमारी सरकार हेडक्वार्टर से चलने वाली सरकरा नहीं है. इसी का परिणाम है कि आज झारखंड का हर परिवार किसी ना किसी योजना से जुड़ा है. जबकि पूर्व की डबल इंजन की सरकार में योजनाओं का लाभ लेने के लोगों को वर्षों परेशान होना पड़ता था. झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) के तहत तीन सप्ताह में 48 लाख से अधिक बहनों को जोड़ने का काम हुआ है.
