कोडरमा: 7 पेटी अवैध केन बियर के साथ एक गिरफ्तार, कार जब्त
कोडरमा: जिला पुलिस ने एक कार में अवैध तरीके से ले जाए रहे 7 पेटी बियर समेत एक शख्स को गिरफ्तार किया है. जानकरी के मुताबिक अवैध बीयर को बासोडीह बाजार के रास्ते नवादा, बिहार ले जाया जा रहा था. दरअसल, पुलिस अधीक्षक कोडरमा को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सतगांवा थाना क्षेत्र में एक Swift Dzire कार (वाहन संख्या BR01DW-4633) से अवैध बीयर को बासोडीह बाजार के रास्ते नवादा, बिहार ले जाया जा रहा है. इस सूचना के आधार पर सतगांवा थाना प्रभारी विजय गुप्ता के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. सूचना की पुष्टि और आवश्यक कार्रवाई के लिए नासरगंज चेक पोस्ट पर दिवा गश्ती दल के सहयोग से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.
वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध Swift Dzire कार को रोक कर विधिवत तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान कार से GOD FATHER ब्रांड की 7 पेटी केन बीयर बरामद हुई, जिसमें प्रत्येक पेटी में 500 मिलीलीटर की 24 केन (कुल 168 केन, 84 लीटर) बियर पाई गई. पूछताछ के क्रम में वाहन चालक ने अपना नाम चन्दन कुमार (उम्र 37 वर्ष) पिता स्व. कृष्णा प्रसाद, ग्राम दरगाह रोड, थाना सुलतानगंज, जिला पटना, बिहार बताया. जब चालक से बरामद बियर के कागजात मांगे गए, तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा. इसके बाद बरामद GOD FATHER केन बियर और Swift Dzire कार (वाहन संख्या BR01DW-4633) को विधिवत जप्त कर लिया गया.
