अब महज तीन घंटों में पूरा होगा देवघर से कोलकता और पटना का सफर

देवघर: बाबा नगरी देवघर से कोलकता और पटना के यात्रियों के एक बड़ी खुशखबरी है. फिलहाल देवघर से कोलकता और पटना का सफर करीबन पांच घंटों में पूरा होता है, लेकिन जल्द ही यह दूरी महज तीन घंटों में पूरी होने वाली है. दरअसल यह सब कुछ केन्द्र सरकार की उस योजना के कारण हो रहा है, जिसके तहत नेपाल स्थित रक्सौल सीमा से पच्छिम बंगाल स्थित हल्दिया तक करीबन 719 किलोमीटर तक नेशनल हाइवे बनाने की स्वीकृति प्रदान किया गया है. देवघर से कोलकत्ता की दूरी 323 किलोमीटर और पटना का 251 किलोमीटर की दूरी है. लेकिन इस हाइवे के निर्माण के बाद यह दूरी सिमटने वाली है.
गोड्डा सांसद निशिकांत ने सोशल मीडिया एक्स पर दी जानकारी
इसकी जानकारी देते हुए गोड्डा सांसद निशिकांत ने अपने सोशल मीडिया X लिखा है कि रक्सौल नेपाल सीमा से हल्दिया पश्चिम बंगाल के बंदरगाह तक कुल 719 किलोमीटर एक्सप्रेस नेशनल हाइवे बनाने की स्वीकृति मिली. इस 6 लेन के रोड से देवघर/ संथालपरगना के लोग केवल 3 घंटे में पटना तथा 3 घंटे में कोलकाता पहुँचेंगे. इस योजना की कुल लागत लगभग 60 हज़ार करोड़ है.
मोदी @narendramodi गारंटी के तहत रक्सौल नेपाल सीमा से हल्दिया पश्चिम बंगाल के बंदरगाह तक कुल 719 किलोमीटर एक्सप्रेस नेशनल हाइवे बनाने की स्वीकृति मिली ।इस 6 लेन के रोड से देवघर / संथालपरगना के लोग केवल 3 घंटे में पटना तथा 3 घंटे में कोलकाता पहुँचेंगे ।इस योजना की कुल लागत लगभग 60… pic.twitter.com/Ej2bmgS9UG
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) June 14, 2024
