“57 महीने बाद झामुमो और कांग्रेस को आयी किसानों की याद” कर्ज माफी पर अमर बाउरी का तंज

रांची– एक तरफ हेमंत सरकार पूरे चुनावी मोड में खड़ी होकर एक के बाद एक लोकलुभान घोषणाएं कर रही है, कभी मुख्यमंत्री मंइया सम्मान योजना के तहत 21 वर्ष से 51 वर्ष तक की हर वर्ग और समुदाय की महिलाओं को एक हजार मासिक देने की योजना की शुरुआत करती है, इसे महिलाओं का स्वावलम्बन की दिशा में एक बड़ा कदम बताया जाता है. झारखंड और झारखंडियों प्रति सरकार की संवेनशीलता बतायी जाती है. इस योजना को लेकर महिलाओं में एक उत्साह भी देखने को मिल रहा है. आवेदन के लिए लम्बी-लम्बी कतारे लग रही है. वहीं अब किसानों की ऋण माफी को 50 हजार से बढ़ाते हुए दो लाख करने का फैसला हुआ है. 

कर्जमुक्त किसान, समृद्ध झारखण्ड



सीएम हेमंत अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखते हैं कि सिर्फ़ “बड़े-बड़े पूँजीपतियों के हित में नहीं, आपकी अबुआ सरकार, हर झारखंडी के पक्ष में कार्य कर रही है” वहीं कल्पना सोरेन अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखती है कि “हेमन्त सरकार का एक ऐतिहासिक कदम, राज्य में किसानों का ₹2 लाख तक का कर्ज माफ किया जाएगा, कर्जमाफ़ी के इस फैसले से कर्ज के बोझ तले दबे किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनने में मदद मिलेगी. कर्जमुक्त किसान, समृद्ध झारखण्ड”

ऋण माफी हेमंत सरकार का एक और झूठ

लेकिन हेमंत सरकार के इस ताबड़तोड़ फैसले को विपक्ष कांग्रेस और झामुमो का एक और झूठ बता रही है. किसानों की इस ऋण माफी पर निशाना साधते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी लिखते हैं “लूट और झूठ” का पर्याय कांग्रेस पार्टी का किसान विरोधी ‘चाल, चरित्र और चेहरा’ प्रतिबिंबित करता एक और पाप. 19 नवंबर 2019 को झारखंड में कांग्रेस ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया था. इस घोषणा पत्र का पहला वादा था. सरकार गठन के तत्काल बाद हम एक विस्तारित ऋण माफी योजना की घोषणा करेंगे, जिसके तहत दो लाख रुपये तक के सभी ऋण माफ कर दिए जाएंगे. 7 अगस्त 2024 को जेएमएम-कांग्रेस की सरकार ने किसानों के दो लाख रुपये कर्ज माफी का प्रस्ताव पारित किया है. 

भ्रष्ट कांग्रेस पार्टी से कुछ प्रश्न 

अमर बाउरी आगे लिखते हैं कि “57 महीने बाद किसानों की याद अचानक कैसे आ गई? पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के द्वारा किसानों के स्वावलंबन व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में चलाए जा रहे “मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना” को आखिर क्यों बंद कर दिया गया ? कृषि मंत्रालय कांग्रेस के पास लगातार रहने के बावजूद चुनाव से एक-दो महीने पूर्व क्या किसानों को एक बार फिर ठगने का प्रयास किया जा रहा है? आपके एक-एक झूठे वादे और फरेब का हिसाब राज्य के किसान करेंगे”

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More