52 सालों तक आरएसएस मुख्यालय पर राष्ट्र ध्वज नहीं फहराने वाले आज तिरंगा की बात कर रहें- मंत्री इरफान अंसारी

रांची: विधानसभा चुनाव के दहलीज पर खड़ी झारखंड में अब राष्ट्रीय सम्मान और गौरव का प्रतीक तिरंगा को लेकर भी सियासत की शुरुआत हो चुकी है. एक तरफ जहां भाजपा तिरंगा यात्रा के सहारे अपनी सियासी जमीन को मजबूती प्रदान करना चाहती है. हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन कर अपने कार्यकर्ताओं में जोश का संचार कर रही है, वहीं अब इस तिरंगा यात्रा पर कटाक्ष करते हुए मंत्री इरफान अंसारी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर लिखा है कि “52 साल तक आरएसएस @RSSorg के मुख्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराने वाले आज तिरंगा की बात कर रहे हैं। तिरंगा के नाम पर अंबानी का जियो कंपनी मोबाइल कॉलर ट्यून के माध्यम से जो संदेश दे रहा है वो लोगों को irritating और पागल कर दे रहा है। इससे तो बेहतर होता कि गरीब उत्थान के लिए कोई संदेश भेजा जाता।हर मोबाइल में जो संदेश दिया जा रहा है वो बेवजह राजनीतिक स्वार्थ के लिए भाजपा इस्तेमाल कर रही है। जबकि भाजपा @BJP4Indi  वाले का आजादी में कोई भूमिका नहीं रहा है और ना ही उनके कोई लोग शहीद हुए हैं। आज देश के नकली हितैषी बनकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं और राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहे। मैं भाजपा @BJP4Jharkhand वालों से ही पूछना चाहता हूं कि क्या पहले तिरंगा का सम्मान नहीं हुआ है। तिरंगे का असली सम्मान तो हम कांग्रेसियों @INCIndia ने किया है। पूरा इतिहास उठा कर देख ले तो आपको भाजपा कहीं नजर नहीं आएगी। हमारा इतिहास तो पूरे देश के लिए समर्पित रहा।

2002 में नागपुर मुख्यालय में फहरा तिरंगा

52 सालों तक आरएसएस मुख्यालय पर राष्ट्र ध्वज नहीं फहारने वाले आज तिरंगा की बात कर रहें- मंत्री इरफान अंसारी
राष्ट्र ध्वज को सलामी देते संघ प्रमुख मोहन भागवत

 

आपको बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को भाजपा का पितृ संगठन माना जाता है. उसके कार्यकर्ता भाजपा में जाकर संगठन की जिम्मेवारी संभलाते हैं. सियासी जमीन को मजबूती प्रदान करने के लिए अपना योगदान देते हैं. लेकिन इसके नागपुर मुख्यालय में पहली बार वर्ष 2002 में तिरंगा झंडा फहराया गया. इसके पहले तक भगवा झंडा फहराया जाता था, और यही इस विवाद की मुख्य वजह है. जिसको लेकर अब इरफान अंसारी निशाना साध रहे है. हालांकि एक दावा यह भी है कि आरएसएस ने नागपुर स्थित मुख्यालय में 26 जनवरी 1950 को तिरंगा फहराया था, लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया गया. जिसके बाद आरएसएस पर तिरंगा की अनदेखी करने का आरोप लगता रहा. जिसके बाद वर्ष 2002 में एक बार फिर से इसकी शुरुआत की गयी. एक दावा यह भी है कि इस किसी युवक ने जब आरएसएस मुख्यालय पर तिरंगा लहराने की कोशिश की थी तो उसके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करने की कोशिश हुई थी.

भगवा ध्वज के पीछे रहस्य

52 सालों तक आरएसएस मुख्यालय पर राष्ट्र ध्वज नहीं फहारने वाले आज तिरंगा की बात कर रहें- मंत्री इरफान अंसारी
भगवा झंडा फहराते आरएसएस कार्यकर्ता (फाइल फोटो)

 

नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान जब सरसंघचालक मोहन भागवत से इस बाबत सवाल पूछा गया तो उनका जवाब था कि 15 अगस्त और 26 जनवरी को हम जहां भी होते हैं, राष्ट्रध्वज फहराते हैं. दरअसल इस आरोप के पीछे आरएसएस मुख पत्र माने जाने वाला ऑर्गनाइजर में प्रकाशित एक आलेख हैं. आजादी की पूर्व संध्या 14 अगस्त 1947 को प्रकाशित ऑर्गनाइजर का शीर्षक था ‘भगवा ध्वज के पीछे रहस्य’, इस आलेख में लाल किले के प्राचीर पर तिरंगा के बजाए भगवा फहराने की वकालत करते हुए लिखा गया था कि “जो लोग किस्मत के दांव से सत्ता में आ गए हैं हमारे हाथ में तिरंगा दे सकते हैं, लेकिन इसको हिंदुओं द्वारा कभी अपनाया नहीं जाएगा और न ही इसका कभी हिंदुओं द्वारा सम्मान होगा। शब्द तीन अपने आप में एक बुराई है, और तीन रंगों वाले एक झंडे का निश्चित रूप से एक बहुत बुरा मनोवैज्ञानिक प्रभाव होगा और यह देश के लिए हानिकारक है”

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More