कोडरमा: पशु तस्करी में शामिल दो तस्कर समेत ट्रक जब्त, 50 पशु बरामद
कोडरमा: एसपी अनुदीप सिंह को मिली गुप्त सूचना पर पशुओं की तस्करी कर ले जा रहे ट्रक को पुलिस ने जब्त किया है. कोडरमा थाना क्षेत्र के रास्ते अवैध रूप से एक ट्रक में पशुओं की तस्करी कर ले जाए जाने की सूचना पर कोडरमा थाना प्रभारी सुजीत कुमार के नेतृत्व में गठित छापेमारी टीम ने यह कार्रवाई की। सदर थाना अन्तर्गत बाघीटाड चेक नाका के पास एक ट्रक में लदे 50 भैस जप्त कर, 2 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया.
ट्रक मे बिहार से पशु लोड करके बंगाल की तरफ जा रहे थे. गिरफ्तार लोगों में बालेश्वर प्रसाद (उम्र 35 वर्ष, पिता गुरु चरण प्रसाद, ग्राम बैकटपुर थाना खुसरूपुर जिला पटना) एवं मवेशी मलिक वीरेंद्र प्रसाद (उम्र 40 वर्ष पिता देवनारायण प्रसाद, ग्राम परवलपुर थाना हिलसा, जिला नालंदा) के नाम शामिल है. इस संबंध में कोडरमा थाना काण्ड सं 197/24 दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.
