कोडरमा: नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी को 5 वर्ष सश्रम कारावास

कोडरमा: नाबालिग लड़की को  भागने  के एक मामले  की  सुनवाई करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश  द्वितीय अजय कुमार सिंह की अदालत ने  मगलवार  को  आरोपी  आशीष कुमार उर्फ आशीष कुमार दास 20 वर्ष पिता डुगलाल दास खरखार नवलशाही, जिला- कोडरमा निवासी को 363 आईपीसी के तहत दोषी पाते हुए 5 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई। साथ ही न्यायालय ने ₹30000  जुर्माना लगाया ।  जुर्माना की राशि नहीं देने पर 3 माह अतिरिक्त सजा भुगत नहीं होगी।  मामला वर्ष 2023 का है । लड़की के  मां  के आवेदन पर नवलशाही थाना कांड संख्या 211/ 2023 एवं ST- 09/2024 दर्ज किया गया था। 

अभियोजन का संचालक लोक अभियोजक पीपी श्रीमती एंजेलिना वारला ने किया। इस दौरान सभी 7 गवाहों का परीक्षण कराया गया । लोक अभियोजक पीपी  एंजेलिना वारला  ने कार्रवाई के दौरान अपराध की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय से अभियुक्त को  अधिक से अधिक  सजा देने का आग्रह किया। वहीं बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता   उदय शंकर प्रसाद ने दलीलें पेश करते हुए बचाव किया। अदालत ने सभी गवाहों और साक्षयो का अवलोकन करने के उपरांत अभियुक्त को दोषी पाते हुए सजा मुकर्रर की और जुर्माना लगाया। बताते चले की न्यायालय ने आरोप गठन के बाद  त्वरित सुनवाई करते हुए   मात्र 4 माह के अंदर  सुनाई सजा।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More