चाईबासा: 4 सितंबर को गुरु नानक दरबार में मनाया जायेगा गुरुपरब
चाईबासा: श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश परब गुरुद्वारा नानक दरबार, चाईबासा में चार सितम्बर को श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा. आज सोमवार दिन के ग्यारह बजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का श्री अखंड पाठ हुआ. लगातार अड़तालिस घंटे चलने वाले श्री अखंड पाठ की सम्पूर्णता बुधवार चार सितम्बर को ग्यारह बजे होगी.
विदित है कि दो-दो घंटे की पारी से ग्रंथी जी बदल बदल कर अड़तालिस घंटे श्री अखंड पाठ करते हैं. गुरु नानक दरबार में होने वाले सभी परबों में चाईबासा के अलावा झींकपानी, केंदपोसी एवं केशरगढ़िया के सिख समाज के लोग भी शामिल होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करते हैं और श्रद्धा के साथ गुरुपरब मनाते हैं.
